{"_id":"68f0eabd51d1a0e1890e2e2e","slug":"virat-kohli-and-rohit-sharma-hit-the-ground-in-the-nets-during-the-indian-team-s-first-training-session-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित और कोहली ने कसी कमर, ट्रेनिंग सत्र में जमकर बहाया पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित और कोहली ने कसी कमर, ट्रेनिंग सत्र में जमकर बहाया पसीना
Thu, 16 Oct 2025 06:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:23 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 19 अक्तूबर से होगी और इससे पहले टीम इंडिया ने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी की नजरें रोहित और कोहली पर रहेंगी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कमर कस ली है। रोहित और कोहली इस सीरीज से टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। रोहित इस सीरीज में कप्तानी नहीं करेंगे और पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
कोच गंभीर के साथ बात करते दिखे रोहित
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 19 अक्तूबर से होगी और इससे पहले टीम इंडिया ने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी की नजरें रोहित और कोहली पर रहेंगी। दोनों पूर्व भारतीय कप्तान ने नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैच के सीमित ओवरों के दौरे के लिए बुधवार और गुरुवार को दो समूहों में ऑस्ट्रेलिया पहुंची। रोहित को नेट्स में समय बिताने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते भी देखा गया।

2027 विश्व कप में दोनों की भागीदारी तय नहीं
कोहली और रोहित दोनों ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल बारबडोस में टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा था। यह आखिरी बार हो सकता है जब ये दोनों महान खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेलें। विश्व कप 2027 में इन दोनों की भागीदारी अभी तय नहीं है क्योंकि उस समय उनकी फॉर्म और फिटनेस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। हालांकि नए कप्तान शुभमन गिल ने दोनों सुपरस्टार्स के अपार अनुभव को देखते हुए उनका समर्थन किया है। नेट सत्र के बाद कोहली को गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ बातचीत करते देखा गया जिसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ भी बात की। टीम का शुक्रवार और शनिवार को एक ट्रेनिंग सत्र है।