{"_id":"65a6692b624df7873506c0a7","slug":"virat-kohli-anushka-sharma-receives-invitation-for-pran-pratishtha-ceremony-of-ram-mandir-in-ayodhya-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: विराट-अनुष्का को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण, इन खिलाड़ियों को भी मिल चुका है न्योता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ram Mandir: विराट-अनुष्का को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण, इन खिलाड़ियों को भी मिल चुका है न्योता
Tue, 16 Jan 2024 05:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:12 PM IST
सार
विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आमंत्रण पत्र ग्रहण किया। कोहली से भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण मिल चुका है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला। मंगलवार (16 जनवरी) को कोहली के घर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग पहुंचे। इस दौरान विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आमंत्रण पत्र ग्रहण किया। कोहली से भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण मिल चुका है। झारखंड की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी न्योता मिला है।
विराट टीम इंडिया के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए हैं। भारत सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 जनवरी को खेलेगा। उसके बाद 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। ऐसे में कोहली के पास 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जाने के लिए पर्याप्त समय होगा।
कई हस्तियों को किया गया आमंत्रित
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर और धोनी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सचिन-धोनी और विराट के अलावा रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
करीब 7,000 लोग समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को अपने झारखंड दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे।