VIDEO: कोहली-अर्शदीप के वीडियो पर कुलदीप-जुरेल का मजेदार रिएक्शन, दोनों ने इस तरह उड़ाया भारतीय पेसर का मजाक
जहां मैच ने फैंस को रोमांच दिया, वहीं ड्रेसिंग रूम के इन बिहाइंड द सीन पलों ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। विराट और अर्शदीप की यह मजेदार बातचीत फिर साबित करती है कि टीम इंडिया सिर्फ मैदान में ही नहीं, मैदान के बाहर भी एक यूनिट की तरह जीती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई रोमांचक वनडे सीरीज के तीसरे मैच के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल किसी कॉमेडी शो जैसा नजर आया। वजह? विराट कोहली और अर्शदीप सिंह की एक मजेदार इंस्टाग्राम रील, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। मैदान पर जब ट्रॉफी लेने के लिए टीम इकट्ठा हुई, तो माहौल बहुत खुशनुमा था और खिलाड़ी उस पल को एंजॉय करते दिखे, लेकिन कोहली और अर्शदीप के वीडियो ने महफिल लूट ली। वहीं, कोहली ने जब अर्शदीप पर चुटकी ली, तो कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल भी हंसी नहीं रोक सके। एक बिंदास बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में दोनों की रिएक्शन भी सामने आई है, जो अब अलग से वायरल हो रहा है।
मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने विराट से मजे लेते हुए कहा- पाजी, रन कम रह गए… सेंचुरी आज पक्की थी। इस पर कोहली ने जो जवाब दिया, वो इंटरनेट पर बवाल मचा चुका है। उन्होंने कहा- टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी सेंचुरी लग जाती ओस में। विराट के इस जवाब पर ने सिर्फ टीम के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि फैंस भी हंसी से लोटपोट हो गए। इस रील के दौरान पास में खड़े कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल की हंसी देखने लायक थी। बिहाइंड द सीन यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
he’s such a character man @imVkohli 😭❤️ pic.twitter.com/YNVKuKk2BI
— ` (@RCB_HIvv3) December 7, 2025
सीरीज डिसाइडर मुकाबले में विराट भले ही सेंचुरी से चूक गए हों, लेकिन उनका 45 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहना टीम की जीत में अहम रहा। भारत ने 271 रन का लक्ष्य सिर्फ 39.5 ओवर में नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा। वहीं, रोहित शर्मा ने 75 रन बनाए। भारत ने 2-1 से सीरीज जीती।
पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 पर ऑलआउट कर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट झटके। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने 106 रन की शानदार पारी खेली। सीरीज के पहले दो मैचों में भारत ओस के कारण संघर्ष कर रहा था, लेकिन तीसरे मैच में टॉस जीतना गेम का असली टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।