फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma on test retirement know complete details

Virat Kohli: 'करियर के सर्वश्रेष्ठ पड़ाव पर..', विराट के टेस्ट से संन्यास पर क्या बोले बचपन के कोच राजकुमार?

Mon, 12 May 2025 07:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 May 2025 07:22 PM IST
सार

कोहली को भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने का गौरव प्राप्त है जिन्होंने टीम को 68 में से 40 मैच में जीत दिलाई।  भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि बुधवार को नियमित कप्तान रोहित ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदमे में हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma on test retirement know complete details
राजकुमार शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Rajkumar Sharma-instagram

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। विराट के फैसले पर अब उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पड़ाव पर टेस्ट से संन्यास लेकर एक उदाहरण पेश किया है। 
विज्ञापन

'उसने एक मिसाल कायम की है'
राजकुमार शर्मा ने कहा- उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर मिसाल कायम की है। हमने अक्सर देखा है कि हमारे क्रिकेटरों का संन्यास अच्छा नहीं होता, लेकिन हर कोई इस तरह संन्यास लेना चाहेगा। वह काफी क्रिकेट खेल सकता था, उसके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। लेकिन विराट का 'स्टाइल' हमेशा ही ऐसा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के बाद विराट ने लिया टेस्ट से संन्यास
कोहली को भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने का गौरव प्राप्त है जिन्होंने टीम को 68 में से 40 मैच में जीत दिलाई। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि बुधवार को नियमित कप्तान रोहित ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदमे में हैं। इसी के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक अध्याय का अंत हो गया। भारत को इंग्लैंड का दौरा अगले महीने करना है। इस दौरान टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

'मुझे उस पर गर्व है'
राजकुमार शर्मा ने आगे कहा- हर कोई जानता है कि जब वह कप्तान बने तो उन्होंने भारतीय टीम की पूरी संस्कृति को बदल दिया जिसमें शारीरिक फिटनेस से लेकर विदेशों में जीत की संस्कृति शामिल रही। यह बहुत बड़ा योगदान है। उसका करियर शानदार रहा। मुझे उस पर गर्व है। 

'कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने पूरे देश को हैरान कर दिया'
शर्मा ने कहा कि कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने पूरे देश को हैरान कर दिया है जिससे इस स्टार बल्लेबाज को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने के लिए उनके पास संदेशों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा- यह सभी भारतीयों के लिए बहुत भावुक क्षण है। उनके प्रशंसक और अन्य देशवासी मुझसे कोहली को मनाने के लिए कह रहे हैं। हजारों अनुरोध आए हैं कि आपको उनसे बात करनी चाहिए। वह आपकी बात सुनते हैं। उनमें अब भी बहुत क्रिकेट बाकी है। लोग उन्हें प्यार करते हैं। यही सबसे अच्छी बात है।

विराट अब सिर्फ वनडे में खेलेंगे
विराट अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। वह पिछले साल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसमें एक शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में कोहली 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14181 रन बना चुके हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed