स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 24 Jul 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर होने पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारत लौटने के बाद पहली बार इस पर बोला है। कोहली ने कहा कि वाकई जब कोई टीम वर्ल्ड कप में इस तरह से हारकर बाहर हो जाती है, तो इसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है। कोहली ने कहा कि आप सोकर उठते हैं और सोचते हैं कि आपने ज्यादा कुछ गलत नहीं किया, लेकिन यह इस बात को स्वीकार करना होता है कि आप रेस से बाहर हो गए हैं।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कोहली ने कहा कि, जब आपको खुद पर भरोसा होता है कि आप बेहतर कर रहे हैं। आपके साथी खिलाड़ी भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं, लेकिन अचानक आपको इस बात का पता चलता है कि आप अच्छा नहीं कर रहे हैं। इस बात को स्वीकार करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आप भी जानते हैं कि आपने ज्यादा गलतियां नहीं की जिससे आप टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार पर कप्तान कोहली ने कहा कि जब आप गलती करते हैं, तो आप उन गलतियों की जिम्मेदारी ले सकते हैं, लेकिन जब आप बाजी जीत रहे होते हैं, तब इस तरह की हार को पचा पाना काफी कठोर होता है।' टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में प्रदर्शन शानदार रहा और टीम को लीग मैच में केवल एक में मेजबान इंग्लैंड के हाथों हार का समाना करना पड़ा था। विराट सेना अंकतालिका के शीर्ष पर काबिज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
विराट ने कहा कि, 'नियमितता और सफलता कुछ नहीं है, केवल चीजों को दिन-प्रतिदिन करने की बात है। यह काफी बोरियत भरा है और थोड़ा मुश्किल है।' वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे। इस दौरे के लिए नए चेहरों को चयन समिति ने मौका दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।