फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli is all set to feature for Delhi in the Vijay Hazare Trophy reports revealed read all details

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल सकते हैं विराट कोहली, बीसीसीआई ने दिए निर्देश?

Sun, 30 Nov 2025 12:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:26 PM IST
सार

रोहित मुंबई के लिए खेल सकते हैं और माना जा रहा है कि कोहली भी बंगलूरू में दिल्ली टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ मैचों में खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli is all set to feature for Delhi in the Vijay Hazare Trophy reports revealed read all details
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाने वाला यह घरेलू टूर्नामेंट 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद कोहली लंदन लौट जाएंगे, लेकिन इस घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली टीम से जुडे़ंगे। 
विज्ञापन

मुंबई के लिए उतर सकते हैं रोहित
रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि रोहित शर्मा और कोहली दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लें। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित मुंबई के लिए खेल सकते हैं और माना जा रहा है कि कोहली भी बंगलूरू में दिल्ली टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ मैचों में खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद कोहली लंदन लौट जाएंगे, लेकिन बंगलूरू में दिल्ली टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, फिलहाल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह स्टार बल्लेबाज विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा है कोहली का रिकॉर्ड?
कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ हैं जो रविवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच रांची में है। कोहली ने 2008 से 2010 तक विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 13 मैच खेले हैं और कुल 819 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका औसत 68.25 और स्ट्राइक रेट 106.08 का है। विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली ने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं और इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन है। इतना ही नहीं कोहली ने 2010 में कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के पांच मैचों में दिल्ली की कमान संभाली थी जिसमें से टीम तीन मैच जीतने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed