फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Leaves Mahendra Singh Dhoni Behind in Latest IPL Salary List

सैलरी में भी धोनी से काफी आगे निकल गए कोहली

Sat, 02 Jan 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jan 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Leaves Mahendra Singh Dhoni Behind in Latest IPL Salary List

टीम इंडिया के 2 कप्तानों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच प्रतिद्वंद्विता काफी रोचक होती जा रही है। प्रशंसक इन दिनों कोहली और धोनी के बीच मैदान के अंदर और मैदान के बाहर एक-दूसरे में लगातार प्रतिद्वंद्विता देख रहे हैं। इस बीच कोहली ने धोनी को फिर से मात दे दिया है और इस बार मामला सैलरी से जुड़ा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में विस्तृत जानकारी दी है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई सुपर लीग (सीएसके) के कप्तान रहे धोनी को पीछे छोड़ दिया है जो अब आईपीएल के अगले दो सत्र में पुणे की टीम से खेलेंगे। साथ ही कोहली उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी आईपीएल सैलरी में ईजाफा हुआ है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी सैलरी लिस्ट में कोहली की 'वास्तविक' सैलरी 15 करोड़ रुपए बताई गई है जबकि पुणे की टीम में शामिल होने वाले धोनी को 12.50 करोड़ रुपए है। हालांकि दोनों कप्तानों की पर्स डिडक्शन सैलरी 12.50 करोड़ रुपए ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सर' जडेजा और रैना की आईपीएल सैलरी है 12.50 करोड़ रुपए

Virat Kohli Leaves Mahendra Singh Dhoni Behind in Latest IPL Salary List

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पिछले 8 सत्रों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण उनकी टीम पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब अगले दो साल के लिए आईपीएल में शामिल हुई पुणे की टीम ने धोनी को 12.50 करोड़ में खरीदा है। धोनी की 'वास्तविक' और पर्स डिडक्शन सैलरी दोनों ही 12.50 करोड़ रुपए है। बीसीसीआई ने यह सूची 4 जनवरी को लोढ़ा समिति की रिफॉर्म रिपोर्ट (सुधार रिपोर्ट) आने से पहले जारी किया है।

कोहली और धोनी के अलावा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह की 'वास्तविक' सैलरी 8 करोड़ रुपए है जबकि पर्स डिडक्शन सैलरी 5.50 करोड़ रुपए है। वहीं इसी टीम के अंबाती रायडु की 'वास्तविक' सैलरी 6 करोड़ रुपए है जबकि पर्स डिडक्शन सैलरी 4 करोड़ रुपए है।

वहीं राजकोट की टीम में शामिल हुए सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा की 'वास्तविक' सैलरी 12.50 करोड़ रुपए है लेकिन उनकी जेब में टैक्स आदि से कटने के बाद पैसा 9.50 करोड़ रुपए आएंगे। दूसरी ओर, राजकोट की ही टीम में शामिल हुए न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम की 'वास्तविक' सैलरी 7.50 करोड़ रुपए है लेकिन पर्स डिडक्शन सैलरी 3.25 करोड़ रुपए है।

कौन है आईपीएल का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी

Virat Kohli Leaves Mahendra Singh Dhoni Behind in Latest IPL Salary List

बीसीसीआई की ओर से जारी आईपीएल सैलरी में कुछ खिलाड़ियों की 'वास्तविक' सैलरी और जेब में जाने वाली सैलरी में कोई अंतर नहीं है। इनमें अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (9.50 करोड़), शिखर धवन (12.50 करोड़) और आर अश्विन (7.50 करोड़) और ड्वेन ब्रॉवो (4.00 करोड़) हैं जिनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं है।

साथ ही कोहली की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनकी 'वास्तविक' सैलरी है 8.40 करोड़ रुपए।

जानते हैं कुछ अन्य बड़े क्रिकेटर्स की आईपीएस सैलरी के बारे में।
आईपीएल खिलाड़ी- 'वास्तविक' सैलरी- जेब में जाने वाली सैलरी
क्रिस गेल -8.40 करोड़ रुपए- 7.50 करोड़ रुपए
गौतम गंभीर -12.50 करोड़ रुपए-1 करोड़ रुपए
सुनील नारायन -9.50 करोड़ रुपए-8.50 करोड़ रुपए
लसित मलिंगा -8.10 करोड़ रुपए-7.50 करोड़ रुपए  
कीरोन पोलार्ड -9.70 करोड़ रुपए-9.50 करोड़ रुपए
अजिंक्य रहाणे -9.50 करोड़ रुपए-8.00 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed