फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli plays Badminton with Anushka Sharma in a promotional event

Video: बैडमिंटन कोर्ट पर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ बनाई जोड़ी, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Mon, 24 Apr 2023 07:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 07:59 PM IST
सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बैडमिंटन खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों टीम बनाकर खेल रहे हैं। फैंस को यह वीडियो पसंद आ रहा है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli plays Badminton with Anushka Sharma in a promotional event
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। फाफ डुप्लेसिस के पूरी तरह फिट नहीं होने पर वह आरसीबी की कप्तानी भी कर रहे हैं। हालांकि, इन सब चीजों के बीच वह अपने परिवार के लिए भी समय निकाल रहे हैं। वह हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। 
विज्ञापन


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस इवेंट में बैडमिंटन भी खेला। दोनों मिश्रित टीम बनाकर खेल रहे थे। वहीं, सामने वाली टीम में दो अन्य युवक कोहली और अनुष्का की जोड़ी का सामना कर रहे थे। दोनों के फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन




पहले भी साथ काम कर चुके हैं कोहली और अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई विज्ञापनों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों पहली बार 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ही मिले थे। इसके बाद इन दोनों में दोस्ती हुई और आगे चलकर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 2017 में शादी के बाद ये दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं, जिसका नाम वामिका है। शादी से पहले और इसके बाद भी विराट और अनुष्का ने कई विज्ञापनों में साथ काम किया है। अब एक बार फिर दोनों साथ में विज्ञापन में नजर आएंगे। 



अनुष्का के साथ पहली मुलाकात के बारे में विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में बताया था। कोहली ने कहा था "मुझे याद है कि 2013 में मुझे जिम्बाब्वे दौरे के लिए कप्तान चुना गया था, मैं उत्साहित था। फिर मेरे मैनेजर ने एक टीवी विज्ञापन के बारे में फोन किया। उन्होंने मुझे बताया कि मैं अनुष्का शर्मा के साथ शूटिंग करूंगा। वह बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक थीं। जैसे ही मैंने यह सुना, मैं कांप रहा था। मैं बहुत घबरा गया था। मैं सेट पर चलने से पहले बहुत तनावग्रस्त था। मैं सोच रहा था कि 'मैं कैसा हूं, मैं उसे नमस्ते कहने जा रहा हूं? मैं क्या कहने जा रहा हूं?'। मैं उससे पांच मिनट पहले वहां गया था। मुझे नहीं पता था कि वह कितनी लंबी थीं। उन्होंने ठीक-ठाक ऊंची एड़ी के जूते पहने हुए थे। जब मैंने उनकी एड़ी को देखा तो पहली बार मैंने उनसे पूछा, 'क्या आपको पहनने के लिए कुछ भी ऊंचा नहीं मिला?"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed