फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli's Test retirement makes sachin Tendulkar record of 100 centuries safe brief explanation

Kohli-Sachin: सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड सुरक्षित? कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद रिकॉर्ड टूटना मुश्किल

Mon, 12 May 2025 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 May 2025 08:10 PM IST
सार

कोहली ने सोमवार को टेस्ट प्रारूप से संन्यास लिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 82 शतक है। यानी कोहली सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से 18 शतक दूर हैं। कोहली पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में ही खेलेंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli's Test retirement makes sachin Tendulkar record of 100 centuries safe brief explanation
सचिन और कोहली - फोटो : ANI
loader

विस्तार

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड सुरक्षित हो गया है? माना जाता था कि अगर कोई खिलाड़ी है जो इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है तो वह कोहली है। एक बार जब सचिन से अवॉर्ड समारोह के दौरान पूछा गया था कि कौन सा खिलाड़ी उनके 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम लिए थे। दिलचस्प बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर ही इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

सचिन की बराबरी करने से 18 शतक दूर थे
कोहली ने सोमवार को टेस्ट प्रारूप से संन्यास लिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 82 शतक है। यानी कोहली सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से 18 शतक दूर हैं। कोहली पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में ही खेलेंगे। माना जा रहा है कि कोहली वनडे में अधिकतम दो साल तक खेल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: सीनियर खिलाड़ियों के 'चीकू' और जूनियरों के लिए भैया, विराट कोहली ने टेस्ट में लंबा सफर तय किया
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के लिए कठिन डगर 
ऐसे समय जब वनडे प्रारूप के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा चल रही है, उस वक्त कोहली के लिए 19 शतक लगाना बहुत ही कठिन कार्य होगा। इस बात की संभावना है कि कोहली 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलेंगे। इससे पहले, भारत को 27 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज शामिल है। 
विज्ञापन

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना कितना मुश्किल?
ऐसा मालूम पड़ता है कि सचिन का यह रिकॉर्ड फिलहाल बरकरार रहेगा। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 51 और 463 वनडे में 49 शतक बनाए थे। वहीं, कोहली ने 123 टेस्ट में 30, 302 वनडे में 51 और 125 टी20 मैचों में एक शतक बनाया है और सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान रोहित ने टेस्ट में 12, वनडे में 32 और टी20 में पांच समेत कुल 49 शतक लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तेंदुलकर और कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) , श्रीलंका के कुमार संगकारा (63) , दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (62) और हाशिम अमला (55) , श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (54) क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। कोहली के समकालीन इंग्लैंड के जो रूट (53), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ( 48) और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (48) भी करियर की ढलान पर हैं और उनके भी शतकों के शतक तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed