फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli spotted in London with greying beard sparking speculation among fans see reactions

Virat Kohli: सफेद दाढ़ी और थकी हुई आखें...लंदन से आई विराट कोहली की इस तस्वीर ने तोड़ा फैंस का दिल; रिएक्शंस

Fri, 08 Aug 2025 01:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 08 Aug 2025 01:53 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और थकी हुई आखों के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कैप और एक स्वैटशर्ट पहन रखी है। प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Virat Kohli spotted in London with greying beard sparking speculation among fans see reactions
विराट कोहली - फोटो : Dinda Academy-X (screengrab)

विस्तार

समय किसी का इंतजार नहीं करता। यह कहावत कहीं न कहीं विराट कोहली पर फिट बैठती है। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके किंग कोहली इन दिनों लंदन में हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उनका लुक देखकर प्रशंसकों की आखें चौंधिया गईं। 
विज्ञापन

'सफेद दाढ़ी और थकी हुई आंखें..'
दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और थकी हुई आखों के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कैप और एक स्वैटशर्ट पहन रखी है। प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। एक प्रशंसक ने कहा, 'सफेद दाढ़ी, मंद पड़ती आग और थकी हुई आखें। जी हां, ये विराट कोहली हैं, लंदन से अपनी ताजा तस्वीर में। राजा ने अपनी तलवार रखनी शुरू कर दी है। हम शायद उस अंत तक पहुंच गए हैं जिसे हम कभी देखना ही नहीं चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

'दाढ़ी का रंग...'
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले पर बात की थी। लंदन में आठ जुलाई को युवराज सिंह द्वारा आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में कोहली ने कहा कि उनकी उम्र ने इस फैसले में बड़ी भूमिका निभाई है। कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं, तो आपको पता है कि यह आराम करने का समय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed