फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Wanted To Retire On May 7 BCCI Told Him To Wait Due To Operation Sindoor know complete details

Virat Kohli: रोहित शर्मा के तुरंत बाद टेस्ट से संन्यास लेना चाहते थे विराट कोहली, ऑपरेशन सिंदूर की वजह से रुके

Tue, 13 May 2025 05:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 May 2025 05:27 PM IST
सार

रोहित के संन्यास के तुरंत बाद ही विराट भी टेस्ट को छोड़ने का फैसला करने वाले थे। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें कुछ समय रुकने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
Virat Kohli Wanted To Retire On May 7 BCCI Told Him To Wait Due To Operation Sindoor know complete details
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम को एक हफ्ते में दो झटके लगे। सात मई को कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। इसके बाद सोमवार (12 मई) को विराट कोहली ने भी इस प्रारूप को छोड़ने का फैसला किया। दिग्गजों के इस निर्णय ने फैंस को काफी मायूस किया है। अब खबर आई है कि रोहित के संन्यास के तुरंत बाद ही विराट भी टेस्ट को छोड़ने का फैसला करने वाले थे। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें कुछ समय रुकने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

सात मई को विराट भी लेना चाहते थे संन्यास?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने सात मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। विराट कोहली भी इसी दिन इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा करने वाले थे। हालांकि, उन्हें अपना बयान सार्वजनिक करने से पहले कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दी गई थी। दरअसल, उस वक्त ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष जोरों पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष विराम के बाद की घोषणा
भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई यानी शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट ने इसके बाद बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया था कि वह जल्द ही अपने संन्यास का एलान करेंगे। सोमवार को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें किंग कोहली ने लिखा- जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।
विज्ञापन

विराट अब सिर्फ वनडे में खेलेंगे
विराट अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। वह पिछले साल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसमें एक शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में कोहली 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14181 रन बना चुके हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली का हाल फिलहाल में खराब प्रदर्शन
कोहली का प्रदर्शन पिछली दो टेस्ट सीरीज में बेहद खराब रहा था और इन दोनों सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने पिछले साल भारत आकर टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज में कोहली तीन मैचों की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली पांच मैचों की नौ पारियों में 190 रन बना पाए थे। इसमें एक शतक शामिल है। कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट में ही शतक लगाया था। इसके बाद आठ पारियों में वह केवल 90 रन बना सके। कोहली आठ बार आउट हुए और इसमें से सात बार वह ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed