{"_id":"68a9accc561bdbf82d0f964f","slug":"virender-sehwag-speaks-on-virat-kohlis-fitness-says-he-is-responsible-for-fitness-culture-in-world-cricket-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: 'वो विश्व क्रिकेट में नया ट्रेंड लाने के जिम्मेदार', कोहली की इस खासियत ने जीता सहवाग का दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: 'वो विश्व क्रिकेट में नया ट्रेंड लाने के जिम्मेदार', कोहली की इस खासियत ने जीता सहवाग का दिल
Sat, 23 Aug 2025 05:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:28 PM IST
सार
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने फिटनेस को तरजीह देने की कोहली की खूबी को सराहा है। उन्होंने कहा, 'विश्व क्रिकेट में फिटनेस का चलन शुरू करने के लिए विराट कोहली को सलाम। वह भारतीय क्रिकेट में फिटनेस संस्कृति लेकर आए हैं। वह इस युग के सबसे फिट क्रिकेटर हैं।'
विज्ञापन
विराट कोहली-वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अपने खेल से इतर, कोहली अपनी फिटनेस के लिए पूरी दुनिया में प्रख्यात हैं। युवा खिलाड़ी उन्हें फिटनेस आइकन मानते हैं। कई क्रिकेटर्स उनकी इस खूबी की तारीफ कर चुके हैं। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी कोहली की फिटनेस की प्रशंसा की है। उन्होंने किंग कोहली को विश्व क्रिकेट में नया ट्रेंड लाने का जिम्मेदार तक ठहरा दिया।
विज्ञापन
सहवाग ने की कोहली की प्रशंसा
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने फिटनेस को तरजीह देने की कोहली की खूबी को सराहा है। उन्होंने लाइफ सेवर्स शो पर कहा, 'विश्व क्रिकेट में फिटनेस का चलन शुरू करने के लिए विराट कोहली को सलाम। वह भारतीय क्रिकेट में फिटनेस संस्कृति लेकर आए हैं। वह इस युग के सबसे फिट क्रिकेटर हैं। अब, विराट कोहली की वजह से, हर युवा क्रिकेटर फिट रहना चाहता है।' कोहली को यो-यो टेस्ट का महारथी माना जाता है। भारतीय टीम में जगह बनाने से पहले खिलाड़ियों को इस टेस्ट को पास करना होता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आएंगे कोहली
टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास के बाद विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर भी कई तरह की अटकलें चल रही हैं। ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद स्टार बल्लेबाज वनडे प्रारूप को लेकर भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे ही कयास रोहित शर्मा को लेकर भी लगाए जा रहे हैं।

रोहित-कोहली लेंगे वनडे से संन्यास?
रोहित और कोहली ने वनडे टीम में वापसी से पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई रोहित और कोहली के वनडे भविष्य को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। अब इस मामले को लेकर राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान एंकर ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष से पूछा कि जब रोहित-कोहली संन्यास का फैसला लेंगे तो क्या सचिन तेंदुलकर की तरह उन्हें भी विदाई दी जाएगी? इस पर राजीव शुक्ला ने सवाल खड़े किए और कहा कि लोग क्यों इन दोनों के बारे में चिंता कर रहे हैं, जबकि वे अभी भी वनडे में खेल रहे हैं।