{"_id":"5ffc3c5db67fe4062f5de887","slug":"when-anushka-sharma-breaks-silence-on-having-kids-with-virat-kohli-but-on-one-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने से पहले अनुष्का ने रखी थी ये शर्त, बच्चे के बाद अब बदल जाएगी कोहली की जिंदगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मां बनने से पहले अनुष्का ने रखी थी ये शर्त, बच्चे के बाद अब बदल जाएगी कोहली की जिंदगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी कप्तान ने खुद ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्यार भरा संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा कि हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। ऐसे में आइए हम आपको याद दिलाते हैं कि मां बनने से पहले अनुष्का शर्मा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने कौन सी शर्तें रखी थीं?
2 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram@viralbhayani
अनुष्का ने कहा था कि वह चाहती हैं कि वो अपने बच्चे का आम बच्चों की तरह पालन-पोषण करें। वो नहीं चाहतीं कि उनके काम का असर बच्चे पर पड़े। हालांकि, यह फैसला विराट और अनुष्का दोनों ने साथ मिलकर लिया होगा। दोनों नहीं चाहते कि उनका बच्चा सेलेब्रिटी की तरह पले-बढ़े। उधर, विराट कोहली ने भी बच्चे को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अनुष्का से बहुत सारी चीजें सीखी हैं।
3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram@viralbhayani
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था, 'पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों में बदलाव महसूस किया। जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। मुझे पता है हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म होगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : @imVkohli
विराट ने आगे कहा था, 'उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा। लेकिन इससे पहले एक बात मैं जरूर साफ करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों। मेरी ट्रॉफियां, मेरी उपलब्धियां कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो और ये फैसला मैंने और अनुष्का ने साथ में लिया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।