फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल: लॉर्ड्स में नहीं होगा खिताबी मुकाबला, दूसरी जगह की तलाश में ICC

Sun, 07 Mar 2021 09:31 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 07 Mar 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
World Test Championship: ICC planning to move WTC final out of Lords
लॉर्ड्स - फोटो : icc

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में नहीं खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल के लिए आईसीसी दूसरी जगह की तलाश में है। इससे पहले तक तय था कि खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जाएगा।

World Test Championship: ICC planning to move WTC final out of Lords

आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां होगा, इसकी घोषणा जल्द होगी। लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला नहीं खेला जाएगा, इसके लिए आईसीसी दूसरे स्थानों पर विचार कर रहा है। आईसीसी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और उनके मेडिकल पेशेवरों की सलाह के बाद फाइनल के लिए स्थान पर विचार करेगी, क्योंकि वहां बायो बबल का मसला हो सकता है।'

World Test Championship: ICC planning to move WTC final out of Lords
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : twitter@ICC

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। वहीं, इंग्लैंड मेजबान भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। हालांकि, इंग्लिश टीम अंकतालिका में 442 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Test Championship: ICC planning to move WTC final out of Lords
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा और आखिरी टेस्ट तीन दिन में ही जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अगर यह मुकाबला ड्रॉ पर भी छूटता तो भारतीय टीम क्वालीफाई कर जाती। अक्षर पटेल और रवि अश्विन ने 5-5 विकेट लिए। इंग्लैंड को पारी की हार टालने के लिए 160 रन बनाने थे, लेकिन उसकी दूसरी पारी 135 रन पर ही सिमट गई। इस तरह एक पारी और 25 रन से भारत ने मैदान मारा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed