{"_id":"68243c7904a0624ce40a2b18","slug":"yograj-singh-shared-his-emotional-and-critical-take-on-rohit-sharma-and-virat-kohli-test-retirement-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: 'दिग्गजों को 50 वर्ष तक खेलना चाहिए', कोहली और रोहित के टेस्ट संन्यास से खुश नहीं योगराज सिंह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: 'दिग्गजों को 50 वर्ष तक खेलना चाहिए', कोहली और रोहित के टेस्ट संन्यास से खुश नहीं योगराज सिंह
Wed, 14 May 2025 12:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 May 2025 12:17 PM IST
सार
युवराज सिंह के पिता योगराज ने बताया कि किस तरह रोहित और कोहली जैसे दिग्गजों खिलाड़ियों के जाने से एक खालीपन आ गया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने से खुश नहीं है और उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है। पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज ने बताया कि किस तरह इन दोनों दिग्गजों खिलाड़ियों के जाने से एक खालीपन आ गया है। मालूम हो कि रोहित और कोहली ने एक सप्ताह के भीतर लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन
योगराज बोले- रोहित-कोहली में क्रिकेट बचा था
योगराज ने कहा, 'विराट बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए जाहिर तौर पर नुकसान होगा। जब 2011 में कई खिलाड़ियों को या तो हटा दिया गया, या रिटायर कर दिया गया, या उन्हें रिटायर होने के लिए मजबूर किया गया, तो टीम बिखर गई और अब तक वापस खड़ी नहीं हो पाई है।' योगराज का कहना है कि सभी खिलाड़ी के संन्यास लेने का समय आता है, लेकिन कोहली और रोहित में क्रिकेट अभी बचा था।

योगराज ने कहा, 'विराट और रोहित में अभी भी काफी क्रिकेट बचा था। जब युवराज भी संन्यास ले रहा था तो मैंने उससे कहा था कि यह सही कदम नहीं है। जब कोई चलने में असमर्थ हो तो उसे मैदान से दूर चले जाना चाहिए।' योगराज ने युवाओं पर अत्यधिक निर्भरता की वर्तमान प्रवृत्ति की आलोचना करने से परहेज नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुभवी खिलाड़ियों की कमी से टीम अस्थिर हो सकती है। उन्होंने कहा, यदि आप युवाओं से भरी टीम बनाते हैं, तो वह हमेशा बिखर जाएगी। शायद विराट को लगता है कि अब उनके पास हासिल करने के लिए कुछ और नहीं बचा है।
ये भी पढ़ें: Team India: टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, गावस्कर के बाद श्रीकांत-मांजरेकर ने भी बुमराह का किया समर्थन
ये भी पढ़ें: Team India: टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, गावस्कर के बाद श्रीकांत-मांजरेकर ने भी बुमराह का किया समर्थन
'रोहित टेस्ट करियर आगे बढ़ा सकते थे'
रोहित शर्मा की ओर ध्यान दिलाते हुए योगराज ने कहा कि सही समर्थन के साथ भारतीय कप्तान अपना टेस्ट करियर आगे बढ़ा सकते थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को रोजाना प्रेरित करने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति की जरूरत थी। रोहित और वीरेंद्र सहवाग दो ऐसे लोग हैं जिन्होंने बहुत जल्दी संन्यास ले लिया। जो दिग्गज खिलाड़ी होते हैं उन्हें 50 वर्ष की उम्र तक खेलना चाहिए। मैं उनके संन्यास लेने से दुखी हूं, क्योंकि अब युवाओं को प्रेरित करने वाला कोई नहीं बचा है।