IND vs ENG: दूसरे वनडे में भारत को बदलनी चाहिए प्लेइंग-11? इरफान पठान ने दी खास सलाह; गुरनूर को लेकर क्या कहा
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान ने भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया दूसरे मुकाबले की तैयारी में जुटी है। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने प्लेइंग इलेवन को लेकर अहम सलाह दी है। उनका मानना है कि फिटनेस की मजबूरी न हो तो जीत दिलाने वाले संयोजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।
क्या जीत के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव से बचना चाहिए?
भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बिना किसी बड़ी वजह के प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने से बचना चाहिए। भारतीय टीम ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है और उनके मुताबिक इस लय को बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
पहले वनडे में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया था। पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 258 रन पर समेट दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 259 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर 45.2 ओवर में हासिल कर लिया।
भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर बरार की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि गुरनूर भी असहज नजर आए थे। पठान का कहना है कि टीम चयन में सबसे बड़ा असर इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस का ही हो सकता है।
क्या इरफान पठान ने इंग्लैंड की चुनौती पर भी बात की?
इरफान पठान ने कहा कि सबसे जरूरी बात है इस लय को बनाए रखना। अच्छी बात यह है कि आप जीते हैं, इसलिए आपको ज्यादा कुछ बदलने की जरूरत नहीं है। वैसे भी बीच में सिर्फ एक दिन का ब्रेक है। इंग्लैंड को बहुत मेहनत करनी होगी। उन्हें कम समय में तैयारी करनी होगी और बेहतर योजना के साथ वापसी करनी होगी। इसी वजह से भारत की तुलना में उनके सामने ज्यादा चुनौतियां हैं।
फिटनेस ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव की वजह बन सकती है?
259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन शुभमन गिल के 80 रन और अक्षर पटेल तथा वॉशिंगटन सुंदर के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी ने टीम को जीत दिला दी। पठान ने कहा कि दूसरे वनडे के लिए उनकी सबसे बड़ी चिंता शुभमन गिल की हैमस्ट्रिंग और गुरनूर बरार की चोट की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए मेरी मुख्य चिंता यह होगी कि गुरनूर बरार की चोट कितनी गंभीर है और शुभमन गिल की हैमस्ट्रिंग की समस्या कितनी गंभीर है, क्योंकि वह रिटायर्ड हर्ट हुए थे। ये दो चीजें हैं जिन पर मैं करीब से नजर रखूंगा।
क्या कुलदीप यादव को शामिल करने के लिए बदलाव जरूरी?
इरफान पठान का मानना है कि अगर शुभमन गिल और गुरनूर बरार फिट हैं तो प्लेइंग इलेवन में बदलाव की जरूरत नहीं है, भले ही कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा हो रही हो। उन्होंने कहा कि अगर वे दोनों फिट हैं, तो मुझे नहीं लगता कि भारत को ज्यादा बदलाव करने की जरूरत है, भले ही कुलदीप यादव को शामिल करने पर चर्चा हो रही हो।