सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Injury blows rock T20 World Cup as Taylor, Stirling ruled out

T20 World Cup: विश्वकप में चोट से जूझ रही टीमें, जिम्बाब्वे के टेलर और आयरलैंड के स्टर्लिंग टूर्नामेंट से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्वकप 2026 में जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर और आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट के कारण बाहर हो गए। जिम्बाब्वे ने बेन करन और आयरलैंड ने सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। दोनों टीमों को बड़े टूर्नामेंट में अहम समय पर झटका लगा है।

Injury blows rock T20 World Cup as Taylor, Stirling ruled out
ब्रैंडन टेलर और पॉल स्टर्लिंग - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 के बीच जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बेन करन को टीम में शामिल करने को इवेंट टेक्निकल कमेटी ने मंजूरी दे दी है।
Trending Videos


टेलर को नौ फरवरी को ओमान के खिलाफ मैच के दौरान दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बल्लेबाजी करते समय वह असहज दिखे और 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। पवेलियन लौटते वक्त उन्हें लंगड़ाते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सिकंदर ने बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा, 'ब्रेंडन टेलर को चोट लगी है और वह अब इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।' उनकी अनुपस्थिति में टोनी मुन्योंगा को टीम में मौका मिला और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

फॉर्म में थे टेलर
टेलर शानदार लय में चल रहे थे। ओमान के खिलाफ उन्होंने मुश्किल समय में पारी संभाली और ब्रायन बेनेट के साथ 68 रन की अहम साझेदारी की। 2007 से टीम के साथ जुड़े इस दिग्गज ने जिम्बाब्वे के लिए 59 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और कई अर्धशतक शामिल हैं। 2025 में वापसी के बाद से भी वह लगातार रन बना रहे थे।

आयरलैंड के कप्तान स्टर्लिंग भी बाहर
जिम्बाब्वे के बाद आयरलैंड को भी बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की लिगामेंट चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज Sam Topping को तुरंत प्रभाव से टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने बयान में कहा, 'पॉल स्टर्लिंग की जांच और स्कैन में लिगामेंट डैमेज सामने आया है, इसलिए वह टी20 विश्वकप के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह जल्द ही घर लौटेंगे, जहां आराम और रिहैब किया जाएगा।'
 

कैच लेते समय लगी चोट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टर्लिंग ने कवर पर शानदार कैच लपका, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनका घुटना जोर से टकराया। इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करने की कोशिश की। पारी की पहली ही गेंद पर रन लेने के दौरान उनका घुटना जवाब दे गया और दर्द में होने के बावजूद सिंगल पूरा कर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। टॉपिंग बाएं हाथ के ओपनर हैं और हाल ही में आयरलैंड ए के लिए खेल चुके हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह तुरंत उपयोगी साबित होंगे। उपकप्तान लोर्कन टकर के कप्तानी संभालने की संभावना है।

टूर्नामेंट पर असर
दोनों टीमों के लिए यह बदलाव बेहद अहम समय पर आया है। जिम्बाब्वे जहां उलटफेर करने के बाद आत्मविश्वास में है, वहीं आयरलैंड को शुरुआती हार के बाद वापसी की जरूरत है। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों का बाहर होना टीम संतुलन पर सीधा असर डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed