सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Suryavanshi Century in Under 19 World Cup final India vs England Final Records and stats

Vaibhav Suryavanshi: सबसे तेज शतक से सर्वाधिक छक्कों तक, वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 फाइनल में रचे ये कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

वैभव अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था।

Vaibhav Suryavanshi Century in Under 19 World Cup final India vs England Final Records and stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच जारी है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, जब भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में झटका लगा, तो ऐसा लगा कि म्हात्रे का फैसला गलत है, लेकिन इसके बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का कहर बरपा। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। इसी कड़ी में 14 साल के वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्हें लम्सडेन ने रियू के हाथों कैच कराया।
Trending Videos

वैभव ने फरहान की गेंदों पर की छक्कों की बरसात
वैभव ने 15वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। इस तरह मैच में उन्होंने पांच छक्के पूरे किए। वहीं, टूर्नामेंट में यह उनका 20वां छक्का रहा। इन दो छक्कों के साथ ही वैभव अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने 2022 अंडर-19 विश्व कप में डेवाल्ड ब्रेविस द्वारा लगाए गए कुल 18 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने इसके बाद 17वें ओवर में भी फरहान अहमद की लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्रीज लगाईं। इनमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
खिलाड़ी छक्के साल
वैभव सूर्यवंशी 30 2026
डेवाल्ड ब्रेविस 18 2022
फिन एलन 18 2016 और 2018
जैक बर्नहम 15 2016
माइकल हिल 14 2008
निकोलस पूरन 14 2014

अंडर-19 वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी छक्के साल
वैभव सूर्यवंशी 30 2026
डेवाल्ड ब्रेविस 18 2022
जैक बर्नहैम 15 2026
माइकल हिल 14 2008
निकोलस पूरन 14 2014


 
विज्ञापन
विज्ञापन

म्हात्रे 53 रन बनाकर आउट हुए, 142 रन की साझेदारी
हालांकि, म्हात्रे 19वें ओवर में बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए, लेकिन वैभव का ध्यान भंग नहीं हुआ। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यानी 50 से 100 तक पहुंचने में वैभव ने केवल 23 गेंद लिए। वैभव ने 100 रन पूरे करने में आठ चौके और आठ छक्के लगाए। आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी हुई।

अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक
वैभव इसी के साथ अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था।

सबसे तेज अंडर-19 विश्व कप शतक
खिलाड़ी टीम गेंदें खिलाफ स्थान साल
विल मलाजचुक ऑस्ट्रेलिया 51 जापान विंडहोक 2026
वैभव सूर्यवंशी भारत 55 इंग्लैंड हरारे 2026
कासिम अकरम पाकिस्तान 63 श्रीलंका नॉर्थ साउंड 2022
बेन मायेस इंग्लैंड 65 स्कॉटलैंड हरारे 2026
राज बावा भारत 69 युगांडा तारूबा 2022

 

वैभव फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 2012 में उन्मुक्त चंद और 2018 में मंजोत कालरा ने शतक जड़ा था। वह अंडर-19 विश्व कप फाइनल के हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर भी बन गए हैं।

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक
खिलाड़ी टीम रन विपक्ष स्थान साल
वैभव सूर्यवंशी भारत 175 इंग्लैंड हरारे 2026
उन्मुक्त चंद भारत 111* ऑस्ट्रेलिया टाउन्सविल 2012
ब्रेट विलियम्स ऑस्ट्रेलिया 108 पाकिस्तान एडिलेड 1988
स्टीफन पीटर्स इंग्लैंड 107 न्यूजीलैंड जोहानिसबर्ग 1998
मंजोत कलरा भारत 101* ऑस्ट्रेलिया माउंट
माउंगानुई
2018
जेरार्ड बर्क ऑस्ट्रेलिया 100* दक्षिण अफ्रीका लिंकन 2002

अंडर-19 विश्व कप के नॉकआउट में किसी भारतीय का शतक
खिलाड़ी रन विपक्ष स्थान साल मैच
वैभव सूर्यवंशी 175 इंग्लैंड हरारे 2026 फाइनल
चेतेश्वर पुजारा 129* इंग्लैंड कोलंबो 2006 सेमीफाइनल
एरॉन जॉर्ज 115 अफगानिस्तान हरारे 2026 सेमीफाइनल
उन्मुक्त चंद 111* ऑस्ट्रेलिया टाउन्सविल 2012 फाइनल
ऋषभ पंत 111 नामीबिया फतुल्लाह 2016 क्वार्टर फाइनल
यश ढुल 110 ऑस्ट्रेलिया कूलीज 2022 सेमीफाइनल
रवनीत रिक्की 108 ऑस्ट्रेलिया कोलंबो 2000 सेमीफाइनल
यशस्वी जायसवाल 105* पाकिस्तान पॉचेफ्सट्रूम 2020 सेमीफाइनल
शुभमन गिल 102* पाकिस्तान क्राइस्टचर्च 2018 सेमीफाइनल
मनजोत कालरा 101* ऑस्ट्रेलिया माउंट
माउंगानुई
2018 फाइनल

वैभव ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
इतना ही नहीं वैभव के नाम अब इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने अफगानिस्तान के शिनोजादा को पीछे छोड़ा। शिनोजादा ने 436 रन बनाए थे। इतना ही नहीं वैभव के नाम अब इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने अफगानिस्तान के शिनोजादा को पीछे छोड़ा। शिनोजादा ने 436 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, वह पहले बैटर हैं, जिसने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में चार बार 50+ के स्कोर 100+ के स्ट्राइक रेट से बनाए।

अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी टीम छक्के विपक्ष स्थान वर्ष
वैभव सूर्यवंशी भारत 15* इंग्लैंड हरारे 2026
माइकल हिल ऑस्ट्रेलिया 12 नामीबिया पेनांग 2008
क्रेग सिमंस ऑस्ट्रेलिया 11 केन्या डुनेडिन 2002

वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ पेनांग में अपनी पारी में 12 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अब यूथ वनडे क्रिकेट (ज्ञात रिकॉर्ड्स में) की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ लगाए गए अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी टीम पारी रन औसत शतक अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी भारत 7 439 62.71 1 3
फैसल शिनोजादा अफगानिस्तान 6 435 87.00 2 2
बी.ए. मायेस इंग्लैंड 6 399 79.80 1 2
वी. चामुदिथा श्रीलंका 5 310 62.00 2 0
थॉमस रियू इंग्लैंड 6 299 74.75 1 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed