फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli made an emotional post for Anushka Sharma after the World Cup victory

Virat-Anushka: 'तुम्हारे बिना कुछ संभव नहीं होता...'; जीत के बाद विराट ने यूं जताया अनुष्का के लिए प्यार

Sun, 30 Jun 2024 11:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 30 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli made an emotional post for Anushka Sharma after the World Cup victory
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के लिए किया भावुक पोस्ट। - फोटो : पीटीआई/इंस्टाग्राम

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी जीत अपने नाम कर इतिहास रच दिया। बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। इस जीत के बाद आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें जीत की बधाई दी थी। वहीं अब कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट करते हुए अनुष्का के प्रति अपना प्यार दिखाया है। 

विज्ञापन

Virat Kohli made an emotional post for Anushka Sharma after the World Cup victory
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट बोले- मुझे तुमसे प्यार है
विराट ने पत्नी अनुष्का  के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए हमेशा उनके समर्थन के लिए आभार जताया। विराट ने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ''तुम्हारे बिना इनमें से कुछ भी दूर-दूर तक संभव नहीं होता...माय लव! तुम मुझे विनम्र और जमीन से जुड़ी रखती हो। तुम हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ कहती हो कि यह कैसा होना चाहिए। मैं तुम्हारा आभारी हूं। यह जीत जितनी मेरी है उतनी ही तुम्हारी भी है. तुम्हारा धन्यवाद और तुम जैसी हो वैसा होने के लिए मेरा प्यार।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli made an emotional post for Anushka Sharma after the World Cup victory
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का ने किया था दिल को छू लेने वाला पोस्ट
बता दें कि विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम करने के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाली दो पोस्ट साझा की हैं। पोस्ट में उनके पति विराट कोहली हाथ में ट्रॉफी और कंधे पर राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।। जाइए और स्पार्कलिंग वॉटर पीजिए।" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन

Virat Kohli made an emotional post for Anushka Sharma after the World Cup victory
अनुष्का शर्मा विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, एक अन्य पोस्ट में अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, "जब हमारी बेटी ने सभी खिलाड़ियों को रोते हुए देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उन्हें गले लगाने वाला कोई क्यों नहीं है...मेरे प्यारी बेटी, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस - बधाई!!"

बता दें कि बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed