सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident near Rishikesh Badrinath Highway Car loses control and plunges into Ganges River search operation

Devprayag Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Tue, 02 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित वाहन नदी में समा गया।

Accident near Rishikesh Badrinath Highway Car loses control and plunges into Ganges River search operation
नदी में समाया वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा में समा गया। वाहन में चालक सहित राजस्थान के दो परिवारों के आठ लोग सवार थे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने 12 वर्षीय बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया। जबकि देर शाम तक दो पुरुष व दो महिलाओं के शव मिल चुके थे, अभी तीन महिलाएं लापता हैं।





थाना प्रभारी देवप्रयाग प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कता हुआ गंगा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई। व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में खोज अभियान शुरू किया। ढलान पर कार से छिटके घायल बालक को तत्काल सड़क तक लाकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिल गए, जबकि अन्य तीन महिलाओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवप्रयाग तहसीलदार वीरम सिंह पंवार ने बताया कि कार में जैसलमेर (राजस्थान) निवासी गुड्डी, अषलेशा, नम्रता, बच्चा आयुष्मान और पुत्री जाह्नवी सहित डॉ.दिनेश पंवार व उनकी पत्नी कमला व कार चालक अमित गुप्ता सवार थे। पुलिस की ओर से परिजनों से संपर्क के बाद मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वाहन उत्तराखंड नंबर का ही था, चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UKPSC: पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप, नौ डिप्टी कलेक्टर मिले, देखें पूरी लिस्ट

सीएम ने जताया देवप्रयाग हादसे पर शोक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग में दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत हुए श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया। दुर्घटनास्थल पर लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed