सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert in Dehradun After Delhi Fire Tragedy Strict Measures on Fire Safety Special Drive Begins

दिल्ली अग्निकांड के बाद देहरादून में अलर्ट: फायर सेफ्टी पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट में चलेगा विशेष अभियान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 04 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 96, फरवरी में 97, मार्च में 145, अप्रैल में 127 तथा मई माह में सर्वाधिक 201 भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया।

Alert in Dehradun After Delhi Fire Tragedy Strict Measures on Fire Safety Special Drive Begins
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देहरादून में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी डेली रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उधर, अग्निशमन विभाग ने जनवरी से मई 2026 तक जनपद के विभिन्न भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट किया। इस दौरान कुल 666 भवनों और इमारतों का निरीक्षण किया गया।

Trending Videos


अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में 96, फरवरी में 97, मार्च में 145, अप्रैल में 127 तथा मई माह में सर्वाधिक 201 भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर लगभग पांच प्रतिशत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अभिनव त्यागी ने बताया कि दिल्ली में हुई आग की घटना के बाद शासन और मुख्यालय स्तर पर फायर सेफ्टी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में देहरादून में भी विशेष फायर सेफ्टी अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत होटल, अस्पताल, स्कूल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान की दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, ताकि फायर सेफ्टी मानकों की निगरानी लगातार की जा सके। विभाग का उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकना व जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीएफओ ने भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे फायर सेफ्टी उपकरणों को कार्यशील अवस्था में रखें तथा अग्नि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed