Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Massive Protest Administrative Team Arriving to Enforce Land Possession Youths Douse Themselves in Petrol
{"_id":"6a2145d6b9ba98a7190606f0","slug":"video-massive-protest-administrative-team-arriving-to-enforce-land-possession-youths-douse-themselves-in-petrol-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा कराने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध, युवकों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा कराने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध, युवकों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल
देहरादून चंद्रबनी नयागांव क्षेत्र में खाली पड़े मैदान पर बृहस्पतिवार सुबह जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पिलर लगाने के लिए पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भूमाफियाओं के लिए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। स्थानीय महिलाओं और लोगों ने पुलिस का जबरदस्त विरोध किया। लोगों का आरोप है कि यह जमीन श्रम विभाग की है और जिस जमीन पर प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर कब्जा करने के लिए पहुंचा है वह यहां नहीं दूसरी जगह मौजूद है। कड़े विरोध के बावजूद तहसीलदार की मौजूदगी में पिलर काटने के लिए एक सिपाही ने कुदाल लेकर गड्ढा खोदना शुरू किया तो विरोध कर रही महिलाएं पुलिस के साथ भिड़ गई। इसके साथ ही दो व्यक्ति तीन मंजिल मकान मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर पुलिस प्रशासन की टीम के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह पुलिसकर्मी मकान की छत पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझा बुझाकर शांत कर नीचे ले आए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग एक दूसरे के सामने कब्जा करने को लेकर आमने-सामने डटे हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।