सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive Protest Administrative Team Arriving to Enforce Land Possession youths poured petrol on themselves

Dehradun: जमीन पर कब्जा कराने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध, युवकों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 04 Jun 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन की टीम के उस वक्त  हाथ पांव फूल गए जब कुछ युवक तीन मंजिल मकान मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। आरोप था की जमीन श्रम विभाग की है और जिस जमीन पर प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर कब्जा करने के लिए पहुंचा है ।

Massive Protest Administrative Team Arriving to Enforce Land Possession youths poured petrol on themselves
प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून चंद्रबनी नयागांव क्षेत्र में खाली पड़े मैदान पर जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पिलर लगाने के लिए पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भूमाफियाओं के लिए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। स्थानीय महिलाओं और लोगों ने पुलिस का जबरदस्त विरोध किया।

Trending Videos


लोगों का आरोप है कि यह जमीन श्रम विभाग की है और जिस जमीन पर प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर कब्जा करने के लिए पहुंचा है वह यहां नहीं दूसरी जगह मौजूद है। कड़े विरोध के बावजूद तहसीलदार की मौजूदगी में पिलर काटने के लिए एक सिपाही ने कुदाल लेकर गड्ढा खोदना शुरू किया तो विरोध कर रही महिलाएं पुलिस के साथ भिड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 4800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन

इसके साथ ही दो व्यक्ति तीन मंजिल मकान मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर पुलिस  प्रशासन की टीम के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह पुलिसकर्मी मकान की छत पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझा बुझाकर शांत कर नीचे ले आए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग एक दूसरे के सामने कब्जा करने को लेकर आमने-सामने डटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed