सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP central leadership strategy Every MP, minister, and MLA will spend 24 hours in the Assembly Uttarakhand

Uttarakhand BJP: हर सांसद, मंत्री, विधायक का विधानसभा में 24 घंटे का प्रवास, तैयार हुई रणनीति, दिल्ली में बैठक

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 04 Jun 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रणनीति तैयार हुई। कोर कमेटी के 17 सदस्य जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक शामिल हैं, 23 हारी हुई सीटों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। 

BJP central leadership strategy Every MP, minister, and MLA will spend 24 hours in the Assembly Uttarakhand
बैठक - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर सांसद, मंत्री, विधायक को एक-एक विधानसभा में 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इस दौरान ये भी तय हुआ कि कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों को 23 हारी हुई विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पिछले दिनों राज्य में हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद कार्यक्रमों का असर नजर आने लगा है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश में 2835 शक्ति केंद्र
तय हुआ कि कोर कमेटी के 17 सदस्य जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक शामिल हैं, 23 हारी हुई सीटों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इसके अलावा बाकी सीटों पर मंत्री, विधायकों को प्रवास करना है। कुछ सांसदों को दो से तीन सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रवास के दौरान स्वच्छता और वृक्षारोपण के दो कार्यक्रम अनिवार्य होंगे। वहीं, शक्ति केंद्रों की बैठक में उनको शामिल होना होगा। भाजपा के प्रदेश में 2835 शक्ति केंद्र हैं। भाजपा में शक्ति केंद्र संगठनात्मक ढांचे की एक महत्वपूर्ण इकाई है।


यह मूल रूप से तीन से पांच मतदान केंद्रों का एक समूह है जो यह मंडल और बूथ स्तर के बीच एक सेतु का काम करता है। इससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलने के साथ ही चुनाव प्रबंधन भी प्रभावी होगा। सभी प्रवास की रिपोर्ट संगठन में भेजनी होगी।

फिलहाल महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को यहां से राजस्थान भेज दिया था। अब उनकी कुर्सी खाली है। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन का भी प्रभार सौंप दिया है। बतौर महामंत्री भी वे संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद; अल्मोड़ा में जनसभा, पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद

पांच को वृक्षारोपण अभियान

भारतीय जनता पार्टी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में वृक्षारोपण का अभियान चलाएगी। सभी जिलों, मंडल के स्तर तक वृहद अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वृक्षारोपण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed