Rahul Gandhi: चार साल बाद उत्तराखंड दौरा, कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम और अंकित भंडारी घर हैं जा सकते
दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व फौजियों से संवाद करेंगे। राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। अल्मोड़ा में जनसभा के बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। वह अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। रात्रि विश्राम मसूरी में होगा।
राहुल गांधी अल्मोड़ा पहुंचकर सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अल्मोड़ा से पौड़ी आएंगे। यहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे।
2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे
लगभग चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच रहे। जहां से वह 2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और तैयारियों पर फीडबैक लेंगे।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा पहुंच गए हैं।
राहुल के कोटद्वार दौरे पर भाजपा ने ली चुटकी
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटद्वार दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई भी आश्चर्यजनक बात नहीं है। अगर कहीं तुष्टिकरण की बेल उग रही हो तो वहां कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगे तो यह स्वाभाविक है। पहले तुष्टिकरण के लिए एक विचार की उत्पति और फिर उसे सरंक्षण देकर देश में एक संदेश देना कांग्रेस ही बेहतर कर सकती है। हालांकि देश और राज्य की जनता इस सोच को बेहतर जानती है। ब्यूरो
कंट्रोल रूम से लिया राहुल के दौरे की तैयारियों का फीडबैक
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की अंतिम तैयारियों पर फीडबैक लिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम स्थलों में तैयारियों में अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं कंट्रोल रूम से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाया गया।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: हर सांसद, मंत्री, विधायक का विधानसभा में 24 घंटे का प्रवास, तैयार हुई रणनीति, दिल्ली में बैठक
कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह समेत मौजूद रहे।