सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing Female Trekker Search Continues Forest Department Ban Imposed on Dayara Trekking Uttarkashi

Uttarkashi: लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, एसओपी का हवाला देकर वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 04 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

दयारा ट्रैक से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी है। वहीं एसओपी और रेसक्यू अभियान का हवाला देकर वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर फिलहाल रोक लगा दी है।

Missing Female Trekker Search Continues Forest Department Ban Imposed on Dayara Trekking Uttarkashi
दयारा बुग्याल: महिला ट्रैकर की खोज जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता रामनगर नैनीताल निवासी महिला ट्रैकर बबीता पांडे की खोज लगातार जारी है। दयारा के गोई से लापता ट्रैकर को खोजने के लिए तमाम रेस्क्यू टीमें जुटी हैं। पिछले दिनों के तमाम प्रयासों के बाद बुधवार को पांचवें दिन विशेष खोज टीम ने गोई स्थित झील और पानी वाले स्थलों पर गहन तलाशी अभियान चलाया लेकिन ट्रैकर का कोई सुराग नहीं लग सका है।



डीप ड्राइविंग टीम में एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीमें शामिल हैं। वहीं सेना, आईटीबीपी, और वन विभाग की टीमें भी अपने स्तर से सर्च अभियान में जुटी है। वहीं मामले में दोनों युवक साथियों पर पुलिस की ओर से गत दिवस अपहरण का मामला भी दर्ज किया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि बबीता ऊधमसिंह नगर निवासी हरमनपाल की दोस्त थी। वह हरमनपाल और शाहजहांपुर यूपी निवासी हरमनप्रीत के साथ घूमने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओपी और रेसक्यू अभियान का हवाला देकर वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
पांच दिन पूर्व लापता युवती घटना के बाद वन विभाग ने फिलहाल दयारा बुग्याल ट्रैक की ट्रेकिंग पर रोक लगा दी है। विभाग की ओर जिला प्रशासन की पर्यटन व ट्रेकिंग के बनाई गई एसओपी और रेसक्यू अभियान में हो रही परेशानी का हवाला देकर ट्रेकर्स को बुधवार दोपहर बाद यह निर्देश जारी किए गए। इस पर ट्रेकिंग एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने सवाल खडे किए हैं। हालांकी विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार तक ट्रैक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


बीते सप्ताह शुक्रवार रात्रि में दयारा बुग्याल ट्रैक के गोई नामे तोक से रामनगर नैनीताल की बबीता पांडे लापता हो गई थी। उसके बाद से वन विभाग सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, पुलिस, जल पुलिस और क्यूआरटी के करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग लापता युवती की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तक दयारा ट्रैक पर ट्रेकर्स की आवाजाही जारी थी। लेकिन दोपहर बाद वन विभाग ने ट्रैक पर रोक लगा दी।

इसमें विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन व ट्रेकिंग के लिए बनाई गई एसओपी की समीक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे यह देखा जा रहा है कि दोबारा इस प्रकार की गलतियों को ट्रैक पर न दोहराया जाए। साथ ही रेसक्यू टीम को भी लगातार आवाजाही से कुछ परेशानी हो रही है। इस पर जनपद की ट्रेकिंग एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।

ये भी पढे़ं...Roorkee: जेईई एडवांस्ड का डेटा लीक मामला, रात भर मंत्रालय और आईआईटी में चला मंथन, एक्स पर दिया गया जवाब

एसोसिएशन के महासचिव मनोज रावत का कहना है कि एक घटना के कारण अन्य एजेंसियों को रोकना गलत है। प्रशासन पर्यटन विभाग में होने वाले पंजीकरण और वन विभाग तक होने प्रक्रिया की सख्त निगरानी करें। साथ ही घटना के बाद एसओपी की समीक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि फिलहाल एसओपी की समीक्षा और रेसक्यू अभियान प्रभावित न हो। इसके लिए अस्थाई रोक लगाई गई है, जिससे कि वहां पर इस प्रकार की घटनाओं को रोका जाए। बृहस्पतिवार तक इसे खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed