सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Uttarakhand visit Pauri meeting with Mohammad Deepak Ankita Bhandari family night stay Mussoorie

Rahul Gandhi: चार साल बाद उत्तराखंड दौरा, कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम और अंकित भंडारी घर हैं जा सकते

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 04 Jun 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज  कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व फौजियों से संवाद करेंगे। राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे। 

Rahul Gandhi Uttarakhand visit Pauri meeting with Mohammad Deepak Ankita Bhandari family night stay Mussoorie
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/राहुल गांधी
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। अल्मोड़ा में जनसभा के बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। वह अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। रात्रि विश्राम मसूरी में होगा।





राहुल गांधी अल्मोड़ा पहुंचकर सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अल्मोड़ा से पौड़ी आएंगे। यहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे
लगभग चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच रहे। जहां से वह 2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और तैयारियों पर फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा पहुंच गए हैं।

राहुल के कोटद्वार दौरे पर भाजपा ने ली चुटकी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटद्वार दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई भी आश्चर्यजनक बात नहीं है। अगर कहीं तुष्टिकरण की बेल उग रही हो तो वहां कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगे तो यह स्वाभाविक है। पहले तुष्टिकरण के लिए एक विचार की उत्पति और फिर उसे सरंक्षण देकर देश में एक संदेश देना कांग्रेस ही बेहतर कर सकती है। हालांकि देश और राज्य की जनता इस सोच को बेहतर जानती है। ब्यूरो

कंट्रोल रूम से लिया राहुल के दौरे की तैयारियों का फीडबैक

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की अंतिम तैयारियों पर फीडबैक लिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम स्थलों में तैयारियों में अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं कंट्रोल रूम से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाया गया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: हर सांसद, मंत्री, विधायक का विधानसभा में 24 घंटे का प्रवास, तैयार हुई रणनीति, दिल्ली में बैठक

कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह समेत मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed