सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Advanced deliberations held between Ministry and IITs All night regarding JEE Advanced data leak incident

Roorkee: जेईई एडवांस्ड का डेटा लीक मामला, रातभर मंत्रालय और आईआईटी में चला मंथन, एक्स पर दिया गया जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Thu, 04 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

जेईई एडवांस्ड के डेटा लीक मामला में रात भर मंत्रालय और आईआईटी में मंथन चला।आईआईटी ने सीधे तौर पर इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। केवल एक्स पर ही जवाब दिया गया है और एथिकल हैकर का धन्यवाद करते हुए बताया गया है कि गलती को सुधार लिया गया।

JEE Advanced deliberations held between Ministry and IITs All night regarding JEE Advanced data leak incident
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जेईई एडवांस्ड 2026 में डेटा लीक होने के मामले ने खलबली मचा दी है। इस परीक्षा के लिए आईआईटी रुड़की नोडल इंस्टीट्यूट के तौर पर नियुक्त है लेकिन आईआईटी सूत्रों के मुताबिक परीक्षा संबंधित सभी डेटा और अधिकांश एक्सेस एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के पास है। सुरक्षा के मद्देनजर आईआईटी में उच्च स्तर पर ही एक-दो अधिकारियों को परीक्षा संबंधित आंशिक एक्सेस मिला हुआ था।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात भर डेटा लीक होने के प्रकरण पर केंद्रीय मंत्रालय और आईआईटी के बीच बैठक जारी रही। बाद में निर्णय लिया गया कि एथिकल हैकर की ओर से ट्वीट कर डेटा लीक होने की जानकारी देने पर आईआईटी रुड़की की ओर से प्रतिक्रिया दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एथिकल हैकर का दिया धन्यवाद
आईआईटी के सूत्रों ने लीक प्रकरण में सीधे तौर पर आईआईटी की ओर से किसी तरह की खामी से इंकार किया है। हालांकि आईआईटी ने सीधे तौर पर इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। केवल एक्स पर ही जवाब दिया गया है और एथिकल हैकर का धन्यवाद करते हुए बताया गया है कि गलती को सुधार लिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हाल ही में सीबीएसई से लेकर नीट परीक्षा को लेकर देश में मचे बवाल के चलते मंत्रालय ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और बहुत सोच समझकर आईआईटी रुड़की की ओर से सोचा समझा जवाब इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। बता दें कि एक साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने ऑनलाइन सुरक्षा में खामी का जिक्र करते हुए दावा किया था कि करीब 1.79 लाख छात्र-छात्राओं के परीक्षा रिकॉर्ड और करीब 1.87 लाख के एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइलें बिना किसी ऑथेंटिकेशन के एक्सेस की जा सकती थी।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: हर सांसद, मंत्री, विधायक का विधानसभा में 24 घंटे का प्रवास, तैयार हुई रणनीति, दिल्ली में बैठक

हालांकि आईआईटी रुड़की ने इंटरनेट मीडिया पर दिए जवाब में कहा था कि प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। साथ ही शोधकर्ता का धन्यवाद जताते हुए कहा कि प्रभावित लोकेशन पर स्टोर डेटा रीड ओनली मोड पर था। इसलिए संबंधित रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed