{"_id":"6a20fc7d3377988dfb03729f","slug":"doon-police-encounter-two-notorious-offenders-from-rajasthan-arrested-one-sustains-gunshot-wound-to-leg-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
देहरादून पुलिस
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव में चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में सघन अभियान चला रही है।
जानकारी के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर पुलिस की नाकेबंदी और सघन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने बैरियर में टक्कर मारते हुए वाहन को तेजी से सेलाकुई की ओर भगा दिया। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भागते हुए बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ के रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रिंकू मीणा (30 वर्ष) पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अखरोट, तहसील मंडावर, जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसे पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार मीणा (32 वर्ष) पुत्र रामलाल मीणा निवासी झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान) है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
एस एस पी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि , मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विनोद मीणा का भी राजस्थान में लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।