सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All districts should prepare emergency contingency plans: DK Singh

सभी जिले आपातकालीन कंटिजेंसी प्लान बनाएं : डीके सिंह

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
All districts should prepare emergency contingency plans: DK Singh
विज्ञापन
गर्मी में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जल संस्थान ने की तैयारी
Trending Videos

223 अतिरिक्त टैंकर और 139 अतिरिक्त जनरेटर किराये पर लेने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। जल संस्थान ने सभी जिलों के प्रशासन को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंटिजेंसी प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह के जल संकट की स्थिति में प्रभावी राहत सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, गर्मी में आपातकालीन स्थिति में विभाग के पास उपलब्ध टैंकरों के अलावा 223 अतिरिक्त टैंकर किराये पर लिए जाएंगे। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि यह कदम विशेष रूप से गर्मी के मौसम में होने वाले जल संकट को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। बिजली संकट से निपटने के लिए 148 जनरेटर उपलब्ध कराए गए हैं और इसके अलावा 139 अतिरिक्त जनरेटर किराये पर रखने की योजना बनाई गई है। जल संकट की स्थिति में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति के साथ-साथ वैकल्पिक बिजली व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। मुख्य महाप्रबंधक ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर आपातकालीन टीम और संसाधनों की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed