फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of arbitrariness in kit distribution

Dehradun News: किट वितरण में मनमानी का आरोप, श्रमिकों ने किया हंगामा

Sat, 01 Aug 2026 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Allegations of arbitrariness in kit distribution
भारत सरकार की योजना के तहत उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से शुक्रवार को साहिया कृषि मंडी में किट वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। श्रमिकों ने चयनित सूची की अनदेखी कर मनमाने ढंग से राशन, स्वच्छता और एजुकेशन किट बांटने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ने पर वितरण कार्य रुक गया। बाद में ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान के हस्तक्षेप और समझाने के बाद मामला शांत हुआ और वितरण कार्य दोबारा शुरू कराया गया।
विज्ञापन

कालसी ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने आरोप लगाया कि साहिया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता देने के बजाय विभागीय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर साहिया पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ते देख ब्लॉक प्रमुख और पूर्व कनिष्ठ प्रमुख स्वराज सिंह चौहान ने नाराज श्रमिकों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर अमर सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा, रविंद्र चौहान, बिरेंद्र लाल, सतपाल राय, संतन निराला, संजय शर्मा, रमेश पंवार, यशपाल राय, इंदर सिंह, महिपाल राय और सुनील नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 600 श्रमिकों को मिला लाभ

बोर्ड के इंस्पेक्टर मंगल सिंह ने बताया कि साहिया क्षेत्र में 1,200 से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। पहले चरण में 600 श्रमिकों को राशन किट, पात्र महिलाओं को स्वच्छता किट और बच्चों के लिए एजुकेशन किट वितरित की गई है। उन्होंने श्रमिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि शेष पंजीकृत लाभार्थियों को भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed