{"_id":"6a6e26746576bb5a020c642d","slug":"employees-including-the-in-charge-absent-from-chakrata-chc-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1032397-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता सीएचसी में प्रभारी समेत 16 कर्मचारी गैरहाजिर, एक दिन का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता सीएचसी में प्रभारी समेत 16 कर्मचारी गैरहाजिर, एक दिन का वेतन कटा
Sat, 01 Aug 2026 10:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख आशा वर्मा के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। सुबह 11 बजे तक अस्पताल में तैनात 33 में से प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित 16 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में केवल तीन कर्मियों की ही हाजिरी दर्ज थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मियों के समय पर न पहुंचने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण की भनक लगते ही कई कर्मचारी बाद में पहुंचे और आनन-फानन में हाजिरी लगाने लगे। आरोप है कि कुछ कर्मी अपनी सुविधानुसार रोटेशन बनाकर देहरादून और विकासनगर से आवागमन करते हैं। सीएचसी में पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और एक्स-रे तकनीशियन का अभाव है, उस पर कर्मियों की इस मनमानी से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ब्लॉक प्रमुख ने मौके से ही सीएमओ को दूरभाष पर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही उपस्थिति पंजिका में टिप्पणी दर्ज कर मामले की शिकायत स्वास्थ्य सचिव से करने की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता देवी, दीपक सुरेश और पूर्व प्रधान कुंदन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकराता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के मामले को गंभीरता से लिया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून।