फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Third merit list for undergraduate first semester released;

Dehradun News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की तीसरी मेरिट सूची जारी, 155 विद्यार्थियों का चयन

Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Third merit list for undergraduate first semester released;
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शनिवार को तीसरी मेरिट (वरीयता) सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के कुल 155 विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है। चयनित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में भौतिक रूप से दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

तीसरी मेरिट सूची में बीए के 87, बीकॉम के 28, बीएससी जेडबीसी के 20, बीएससी पीसीएम के 12 और बीबीए के आठ विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के समय विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), चरित्र प्रमाण पत्र (सीसी), आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग और एंटी ड्रग प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी लानी होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य दलीप सिंह नेगी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का अब तक पंजीकरण नहीं हो सका है, उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी गई है। इसके समाप्त होते ही रिक्त सीटों पर चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed