फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Discrepancy in hearing dates in SIR notices

Dehradun News: एसआईआर नोटिसों में सुनवाई की तिथि में गड़बड़ी, भड़के विधायक प्रीतम सिंह

Sat, 01 Aug 2026 10:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Discrepancy in hearing dates in SIR notices
एसआईआर नोटिसों में सुनवाई की तिथि में गड़बड़ी, भड़के विधायक प्रीतम सिंह- कालसी में कांग्रेस बीएलए की बैठक में उठा मामला; विधायक ने एसडीएम को फोन कर डीएम से शिकायत की दी चेतावनी
विज्ञापन


फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विधानसभा चकराता क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की लापरवाही का मामला सामने आया। शनिवार को कालसी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीएलओ की ओर से वितरित नोटिसों और प्रशासन की आधिकारिक सूची में सुनवाई की तिथियां अलग-अलग हैं। कई नोटिसों में तिथि काटे जाने की शिकायत पर विधायक प्रीतम सिंह ने नाराजगी जताते हुए मौके से ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेमलाल को फोन मिलाया और पूरे प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक में पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी के साथ चकराता और कालसी ब्लॉक के बीएलए शामिल हुए। विधायक प्रीतम सिंह ने प्रथम चरण में सामने आई त्रुटियों और दूसरे चरण में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने सभी बीएलए से आह्वान किया कि वे पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करें, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले में एसडीएम प्रेमलाल ने स्पष्ट किया कि दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय तिथियों पर ही संबंधित पोलिंग बूथों पर होगी और सभी मामलों का निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर और सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed