फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anil ambani in badrinath dham.

बदरीनाथ के दर पर खास से 'आम' हो गए अंबानी

Mon, 27 Apr 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बदरीनाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Mon, 27 Apr 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
anil ambani in badrinath dham.

रविवार को उद्योगपति अनिल अंबानी ने पत्नी टीना अंबानी और अन्य परिजनों के साथ आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन पर लगकर बदरीनाथ के दर्शन किए। इसके साथ उन्होंने केदारनाथ धाम में भी दर्शन किए।

विज्ञापन


इसके साथ ही गांधी घाट पर पितृ तर्पण कर पितृ प्रतिमा भी विसर्जित की। इससे पहले अभिषेक पूजा के दौरान वीआईपी गेट से बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे अंबानी को तीर्थयात्रियों के विरोध के कारण अपने आवास कोकिला भवन लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


अंबानी हेलीकॉप्टर से सुबह साढ़े ग्यारह बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। तब यहां बदरीनाथ की पहली अभिषेक पूजा चल रही थी। अंबानी को वीआईपी गेट से बदरीनाथ गर्भगृह में ले जाया जा रहा था, लेकिन घंटों लाइन में लगे तीर्थयात्रियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के चलते अंबानी बिना बदरीनाथ के दर्शन किए ही अपने आवास कोकिला भवन में लौट गए। करीब दो घंटे आवास में विश्राम करने के बाद अपराह्न तीन बजे वे पुन: मंदिर में पहुंचे। तब बदरीनाथ जी को भोग लगाया जा रहा था।

अंबानी ने इसके बाद आम श्रद्धालुओं की तरह मुख्य गेट से मंदिर में प्रवेश कर बदरीनाथ के दर्शन कर मत्था टेका। इसके पश्चात वे गांधी घाट पहुंचे जहां उन्होंने पत्नी टीना अंबानी और परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ पितृ तर्पण किया। अंबानी शाम पौने चार बजे हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

अनिल अंबानी ने पत्नी संग किए बाबा के दर्शन किए

anil ambani in badrinath dham.

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी पत्नी टीना अंबानी और दो रिश्तेदारों के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। अंबानी करीब तीन घंटे तक धाम में रहे और 11.30 बजे हेलीकाप्टर से बदरीनाथ के लिए प्रस्थान किया।

रविवार प्रात: 8.30 बजे उद्योगपति अनिल अंबानी हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे। भैरवनाथ की पूजा-अर्चना के बाद वे मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग से भेंट की।

इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की और बाबा केदार के दर्शन किए। अंबानी बीकेटीसी के अधिकारियों से भी मिले। बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि उद्योगपति अंबानी धाम में तीन घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर क्षेत्र का जायजा भी लिया।

560 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

बाबा केदार की यात्रा के तीसरे दिन 560 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इधर सोनप्रयाग से प्रात: 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक केदारनाथ के लिए 951 श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया।

इस दौरान 200 घोड़े-खच्चर भी निकले। यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि दोपहर 1 बजे तक पैदल रास्ते से 241 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर सोनप्रयाग लौट गए थे। धाम में 150 से अधिक यात्री मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed