फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anil ambani in kedarnath, see video.

बदरीधाम की सीढ़ियों पर फिसलीं टीना अंबानी

Sun, 19 Oct 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ Updated Sun, 19 Oct 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
anil ambani in kedarnath, see video.

रिलायंस कम्युनिकेशन के मुखिया अनिल अंबानी ने धार्मिक स्थलों में भारत स्वच्छ अभियान की शुरुआत केदारनाथ धाम से की। उन्होंने मंदिर परिसर में सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाते हुए जनता से मंदिरों को साफ रखने की अपील की।

विज्ञापन


उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और अपने दो अन्य पारिवारिक मित्रों के साथ सुबह 8.10 बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे।

यहां से वह सीधे केदारनाथ मंदिर से करीब एक किमी दूर भैरवनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे पूजा की। बाद में केदारनाथ मंदिर पहुंचकर वहां गर्भगृह में स्वयंभू लिंग के दर्शन करने के साथ ही महाभिषेक किया।
विज्ञापन


पूजा संपन्न होने के बाद अंबानी ने मंदिर परिसर में झाडू लगाकर सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत वह मंदिरों के लिए केदारनाथ से शुरू कर रहे हैं। मंदिरों की स्वच्छता प्रमुख जरूरत है। वे चाहते हैं कि सभी लोग इस काम में जुटे और भारत स्वच्छ अभियान को सफल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अंबानी, देखें वीडियो

anil ambani in kedarnath, see video.

जोशीमठ (चमोली)। केदारनाथ से पूजा अर्चना करने के बाद अनिल अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां झाडू़ उठाकर बदरीनाथ धाम परिसर में साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ है, लिहाजा वह सफाई अभियान के लिए यहां आए हैं। कहा कि देश के मंदिरों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

केदारनाथ से हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11-27 बजे बदरीनाथ पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले धाम में मत्था टेका। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ की अभिषेक और बाल भोग पूजा में भी भाग लिया।

इसके बाद दोपहर 12 बजे उन्होंने बदरीनाथ परिसर में सफाई की। उन्होंने देश के हर नागरिक से देश की तरक्की के लिए आगे आने का आह्वान किया। उनके साथ पत्नी टीना अंबानी और एक पारिवारिक मित्र भी मौजूद थे।

केदारनाथ से ‌बदरीनाथ के ल‌िए न‌िकलने के पहले अन‌िल अंबानी ने अमर उजाला से बातचीत में मंद‌िरों को स्वच्छ रखने का संदेश द‌िया। नीचे वीड‌ियों में देख‌िए क्या बोले अन‌िल अंबानी।


सीढ़ियों से फिसलकर ग‌िरीं टीना अंबानी

anil ambani in kedarnath, see video.

जोशीमठ। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना करने के बाद जैसे ही अनिल अंबानी पत्नी के साथ सिंहद्वार से बाहर आ रहे थे, तभी अचानक सीढ़ियों से फिसल जाने से उनके पैर में मोच आ गई। अनिल अंबानी धाम में करीब एक घंटे नंगे पांव रहे।

धाम परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के बाद वे धाम में स्थित अपने निवास कोकिलाबेन धीरूभाई निवास पहुंचे। यहां पंडित ने हवन-पूजन कार्यक्रम संपादित किया। इसके बाद ठीक 2.40 मिनट पर वह बदरीनाथ से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

स्वयं ड्राइव की कार
अनिल अंबानी बदरीनाथ में साकेत तिराहे से कोकिला भवन तक स्वयं कार ड्राइव कर ले गए। धाम में अंबानी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की लाइन लग गई। उन्होंने कहा कि वे व्यस्तता के बावजूद बदरीनाथ धाम आना नहीं भूलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed