{"_id":"6a6f666d8270a7493a04f2cc","slug":"assault-on-car-occupants-and-extortion-demand-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1033024-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार सवारों से मारपीट व तीन लाख की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार सवारों से मारपीट व तीन लाख की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद प्राथमिकी दर्ज
Sun, 02 Aug 2026 09:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई थाना क्षेत्र के शेरी बाग में छह माह पूर्व सड़क हादसे के बाद कार सवार युवकों से मारपीट, तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और वाहन को गड्ढे में पलटने के मामले में सेलाकुई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार के पटना निवासी पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात स्कूटी सवार, स्थानीय लोगों और एक बड़े कॉलेज के कुछ छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है।
कंकड़बाग जिला पटना (बिहार) निवासी शिकायतकर्ता जतिन कुमार के अनुसार, 13 फरवरी को उनके भाई जय किशन, अमन उर्फ आकाश और विक्रांत कुमार देहरादून में एमटीएस परीक्षा देने आए थे। परीक्षा के बाद कार से डूंगा-भाऊवाला घूमने जाते समय शेरी बाग स्थित जायका रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी उनकी कार से टकरा गई। कार सवार युवक घायल स्कूटी चालक को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगे, तभी स्थानीय लोगों और कुछ छात्रों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि भीड़ ने घायल को अस्पताल ले जाने से रोकते हुए तीन लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर तीनों युवकों से मारपीट कर जय किशन का मोबाइल छीन लिया गया और कार में तोड़फोड़ कर उसे सड़क किनारे गड्ढे में पलट दिया गया। शिकायतकर्ता जब धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी आरोपियों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इतना ही नहीं, 16 फरवरी से व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिये पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि मामले में आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।