फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bansuri swaraj visits mussoorie for first time as BJP uttarakhand co incharge reviews 2027 poll preparations

उत्तराखंड: मसूरी पहुंचीं भाजपा की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज, 2027 के रण से पहले संगठन की टटोल रहीं नब्ज

Wed, 04 Nov 2026 11:45 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Nov 2026 11:45 AM IST
सार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। गढ़वाल क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद बांसुरी स्वराज का दौरा इसी रणनीति का हिस्सा है। वह पार्टी के भीतर की तैयारियों के साथ क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों को भी समझ रही हैं।

विज्ञापन
Bansuri swaraj visits mussoorie for first time as BJP uttarakhand co incharge reviews 2027 poll preparations
लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज और साथ में विदुषी निशंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज उत्तराखंड की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचीं। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री व भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


बांसुरी स्वराज को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में वह इन दिनों गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रही हैं। प्रवास के दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...देहरादून:  मैदान में सियासी जंग, मोबाइल पर AI वार, भाजपा कर रही कांग्रेस की घेराबंदी, बिग बॉस के अंदाज में नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी प्रवास के दौरान विदुषी निशंक ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बांसुरी स्वराज के साथ विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा सुखद एवं स्मरणीय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed