सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Has Lost Focus on Issues of Public Interest: Godiyal

जनहित के मुद्दों से भटक गई भाजपा : गोदियाल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
BJP Has Lost Focus on Issues of Public Interest: Godiyal
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में 2027 में कांग्रेस की सरकार आ रही है, क्योंकि भाजपा जनहित के मुद्दों से भटक गई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस से आस लगाए बैठी है। कार्यकर्ता जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
Trending Videos

हरिद्वार में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के 10 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गणेश गोदियाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी। उनसे चुनाव की तैयारियों के लिए फीड बैक लेंगी। कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों को देखने के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में पलायन बढ़ रहा है। बेरोजगार युवा गांव छोड़कर जा रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में परिजनों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि, कालाबाजारी गैस सिलिंडरों की लगातार जारी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। लूट, हत्या, चोरी की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। प्रदेश में पुलिस का कोई भय अपराधियों पर नहीं है। इससे प्रदेश की जनता अब किसी भी सूरत में भाजपा सरकार का राज समाप्त करना चाहती है। कांग्रेस की सरकार आने वाले चुनाव में जनता बनाएगी। इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, हरिद्वार ग्रामीण कमेटी के जिला बालेश्वर सिंह, रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान, सुभाष कपिल, कैलाश प्रधान, राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed