फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boulder falls on MP Anil Baluni car near Totaghati Devprayag Uttarakhand news

Devprayag News: तोताघाटी के पास सांसद अनिल बलूनी की कार पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे

Fri, 14 Aug 2026 03:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 14 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

तोताघाटी के पास सांसद अनिल बलूनी की कार पर बोल्डर गिर गया। बलूनी यहां क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।

विज्ञापन
Boulder falls on MP Anil Baluni car near Totaghati Devprayag Uttarakhand news
देवप्रयाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के पीपलकोटी में हुए टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल (पौड़ी) सांसद अनिल बलूनी की इनोवा कार पर तोताघाटी के समीप अचानक पहाड़ी से एक भारी-भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दुर्घटना में सांसद अनिल बलूनी समेत वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सांसद अनिल बलूनी पीपलकोटी टनल हादसे के प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने और पीड़ितों का हाल जानने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोताघाटी के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से मलबा और एक बड़ा बोल्डर उनकी इनोवा गाड़ी पर आ गिरा। बोल्डर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चमोली टनल हादसा:  दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा, दहला देने वाला था मंजर, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ईश्वर की कृपा से सांसद और उनका अमला पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के तुरंत बाद वाहन की आवश्यक मरम्मत कराई गई। वाहन की स्थिति सामान्य होने के बाद वे श्रीनगर से होते हुए पीपलकोटी टनल दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के लिए आगे रवाना हो गए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed