सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chaitra Navratri 2026 Auspicious Time for Kalash Sthapana and Worship Uttarakhand News

Chaitra Navratri 2026: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां, ये रहेगा कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Chaitra Navratri 2026: चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी।

Chaitra Navratri 2026 Auspicious Time for Kalash Sthapana and Worship Uttarakhand News
नवरात्र की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवरात्र के लिए दून में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बाजार सजे हुए हैं तो वहीं मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार मां पालकी पर सवार होकर आएंगी। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। सबसे पहले मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

Trending Videos


आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। 19 मार्च को कलश स्थापना के लिए सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक पहला मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक मुहूर्त रहेगा। वहीं, नवरात्र के लिए बाजार सजे हुए हैं। बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड: सारा अली खान को शपथ पत्र से मिलेगी केदारनाथ में एंट्री, BKTC अध्यक्ष बोले-जो आस्था रखे वो सनातनी

व्यापारी शिवांश गुप्ता ने बताया कि माता की चुनरी 20 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक आई है। नारियल भी 50 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसके अलावा माता की मूर्ति 200 रुपये से पांच हजार रुपये तक की है। माता की मूर्ति की खरीदारी लोग नवरात्र से एक दिन पहले ही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed