सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Offline registration for pilgrims to begin on April 17 at Rishikesh Transit Camp

Chardham Yatra: 17 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में लगेंगे काउंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्री पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो अलग-अलग स्थानों पर 12-12 काउंटर पर दो शिफ्ट में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा।

Chardham Yatra 2026 Offline registration for pilgrims to begin on April 17 at Rishikesh Transit Camp
ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप व यात्रा पंजीकरण केंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। पंजीकरण करने वाली एजेंसी ने तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करने के लिए कर्मचारियाें की भर्ती करनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को भर्ती करने के बाद उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

Trending Videos


चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्री पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो अलग-अलग स्थानों पर 12-12 काउंटर पर दो शिफ्ट में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, आईएसबीटी परिसर में भी छह काउंटरों पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। 30 कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर हैंड डिवाइस और मोबाइल से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करेंगे। इसके लिए अलावा लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में भी चार काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: गैर हिंदुओं के प्रवेश और पंचगव्य पर यमुनोत्री समिति ने किया स्पष्ट, हर श्रद्धालु का होगा स्वागत

12 काउंटरों के आगे लगाए गए एंगल

2025 में चारधाम की यात्रा के दौरान मुख्य पंजीकरण कार्यालय के बाहर आठ काउंटरों की जगह 12 काउंटर बनाए गए थे। इसके लिए दो काउंटर के बीच में कांच को काटकर एक अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे। आठ की जगह 12 काउंटर बने थे। लेकिन इन काउंटरों के लोहे के एंगल वाली आठ लाइनें ही थी, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से 12 काउंटरों के आगे 12 एंगल वाली लाइन बना दी गई है। चारधाम यात्रा प्रशासन के कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि सभी काउंटरों के बाहर एंगल वाली लाइन बना दी गई है। इससे यात्रियों लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed