सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Starts today on Akshaya Tritiya portals of Gangotri and Yamunotri Dham temple open

चारधाम यात्रा का आगाज: जयकारों संग खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 19 Apr 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।

Chardham Yatra 2026 Starts today on Akshaya Tritiya portals of Gangotri and Yamunotri Dham temple open
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा और यमुना के जयकारों के साथ अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने।

Trending Videos


गंगोत्री के कपाट खुलने के समय हजारों तीर्थयात्री मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे। इस दौरान हर-हर गंगे और मां गंगा की जय के जयकारों से पूरा गंगोत्री धाम गूंज उठा। वहीं, तय मुहूर्त पर दोपहर 12.15 पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए । इस दौरान धाम में मौजूद भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मां गंगा की उत्सव डोली तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए भैरव घाटी से प्रस्थान किया। इससे पहले भैरव घाटी में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

Kedarnath Dham: ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली, ऊखीमठ से गूंजे जयकारे

सीएम धामी ने गंगोत्री में पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं यमुनोत्री धाम में सीडीओ जयभारत सिंह और एसडीएम बृजेश तिवारी ने सीएम धामी के नाम से पहली पूजा की। इस दौरान गंगोत्री धाम में जनपद के विभिन्न गांव से देवडोलियों के साथ ग्रामीण अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

गंगोत्री धाम में मां गंगा की विग्रह डोली पहुंचने के साथ ही हर्षिल घाटी के सुक्की गांव से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं की ओर से बनाए गया कल्यो ग्रामीणों ने धाम में पहुंचाया। ग्रामीण इस कल्यो को गंगोत्री मंदिर समिति को भेंट करते हैं। इसके साथ ही सेना की ओर से गंगोत्री धाम में यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मेडिकल कैंप लगाकर यात्रियों का स्वास्थ्य चेकअप भी किया। विवेकानंद फाउंडेशन की ओर से भी धाम में यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। साथ ही अक्षय तृतीया पर स्थानीय देवडोलियों के साथ ग्रामीण भारी संख्या में धाम में पहुंचे। वहां पर देवडोलियों के साथ पांडव पश्वाओं और ग्रामीणों ने गंगा स्नान का पुण्य अर्जित किया।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्नाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पहले ही दिन हजार यात्रियों ने गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed