{"_id":"6a72e9550bdffa3a73011192","slug":"chief-electoral-officer-himself-receives-notice-of-name-discrepancy-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी को खुद नाम विसंगति का नोटिस, बोले- यह सामान्य प्रक्रिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी को खुद नाम विसंगति का नोटिस, बोले- यह सामान्य प्रक्रिया है
Wed, 05 Aug 2026 01:12 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Heera
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:12 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम को उनके नाम में विसंगति के लिए नोटिस मिला है, जिसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज बीएलओ को सौंप दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नाम विसंगति का नोटिस एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
Notice
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम को नाम में विसंगति के लिए नोटिस प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार नोटिस में दर्ज विसंगति के आधार पर अवश्य दस्तावेज बीएलओ को सौंप दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नाम और अन्य विसंगति के कारण प्राप्त हो रहे नोटिस एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके लिए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत बीएलओ को देकर विसंगति को ठीक कराया हा सकता है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि सभी जनपदों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाईकरें।
विज्ञापन