फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aarogya Mandirs will now be set up in hill region civic bodies Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अब पहाड़ के निकायों में शुरू होंगे आरोग्य मंदिर, पहले पुनर्निर्धारण करेगा शहरी विकास विभाग

Wed, 05 Aug 2026 10:55 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 05 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

अब पहाड़ के निकायों में आरोग्य मंदिर शुरू होंगे। आरोग्य मंदिरों को शुरू करने से पहले शहरी विकास विभाग पुनर्निर्धारण करेगा। ब्रिडकुल के साथ इस पर जल्द अनुबंध होगा।

विज्ञापन
Aarogya Mandirs will now be set up in  hill region civic bodies Uttarakhand news in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के 114 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन अब सुविधा वाले मैदानी जिलों के बजाए उन पर्वतीय नगर निकायों में होगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षाकृत कमतर हैं। इसके लिए शासन स्तर से निकायों के हिसाब से पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले दिनों पुरानी कंपनी से अनुबंध खत्म होने के बाद शहरी विकास विभाग ने नगर निकायों को आरोग्य मंदिरों के संचालन का जिम्मा अस्थायी तौर पर दे दिया है। कुछ निकायों ने संचालन शुरू कर दिया है लेकिन कई जगहों पर नहीं हो रहा है। इसके लिए केंद्र से बजट मिला हुआ है। संचालन की जिम्मेदारी के लिए ब्रिडकुल का चयन किया गया है, जिससे अनुबंध करने की प्रक्रिया गतिमान है।

विज्ञापन

अभी तक आरोग्य मंदिरों का संचालन देहरादून, हरिद्वार जैसे उन मैदानी निकायों में भी हो रहा था, जहां पहले ही स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं। शहरी विकास विभाग ने तय किया है कि इन आरोग्य मंदिरों को प्रदेश के उन पर्वतीय नगर निकायों तक पहुंचाया जाएगा, जहां अपेक्षाकृत स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं। ऐसे तमाम नए नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में यह मंदिर मजबूत जोड़ बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा, नए वित्त वर्ष के लिए जो प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है, उससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सभी आरोग्य मंदिरों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। हो सकता है कि देहरादून या हरिद्वार नगर निगम क्षेत्रों में संचालित ये आरोग्य मंदिर बंद कर दिए जाएं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा की चुनाव तैयारियां होंगी तेज, दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक आज, सीएम धामी भी होंगे शामिल

पहाड़ के कई नगर निकाय ऐसे हैं, जहां आरोग्य मंदिर कारगर हो सकते हैं। हम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आरोग्य मंदिरों का पुनर्निर्धारण इसी आधार पर करने जा रहे हैं ताकि ब्रिडकुल जब काम करे तो उसी अनुसार पहाड़ तक स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत बनाए। -नितेश झा, सचिव, शहरी विकास



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed