{"_id":"6a72f7e63a6a0ea82e0acb23","slug":"grand-welcome-for-commonwealth-games-bronze-medalist-unnati-sharma-in-dehradun-uttarakhand-news-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स: देश के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी बेटी, राजधानी देहारदून में उन्नति शर्मा का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स: देश के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी बेटी, राजधानी देहारदून में उन्नति शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Wed, 05 Aug 2026 02:23 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:23 PM IST
सार
2026 राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं की 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा का देहरादून में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।
विज्ञापन
उन्नति शर्मा का देहरादून में स्वागत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी उन्नति शर्मा आज देहरादून पहुंची। यहां डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान कर इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया। उन्नति की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...धराली आपदा @एक साल: जख्मों को दिल में रखकर आगे बढ़ने की कोशिश, खेती और स्वरोजगार के सहारे लौट रही जिंदगी
विज्ञापन
विद्यार्थियों से कहा गया कि वे उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि उन्नति भविष्य में भी देश के लिए इसी तरह पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगी।