सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM Dhami hinted in House Assembly session duration may be extended said answer every question from opposition

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 12 Mar 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। ऐसे में सीएम धामी ने सत्र की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं।

CM Dhami hinted in House Assembly session duration may be extended said answer every question from opposition
सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ सकती है। बुधवार को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। सीएम ने कहा, रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब देंगे। विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण में सबसे अधिक सत्र हुए हैं। भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार तक सत्र पहले से तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Gairsain: राजधानी का सपना तो है अपना, मगर यहां नहीं चाहता है कोई रुकना; सत्र के बीच इस बात की है चर्चा

शनिवार को सत्र चला कर रविवार को अवकाश कर सोमवार को फिर से चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। पहाड़ की उम्मीद व स्वाभिमान का प्रतीक गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया है। यहीं वजह है कि सत्र के अलावा सरकार ने कई कार्यक्रम यहां कराए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed