सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress women leaders join BJP to protest opposition stand on women's reservation Uttarakhand News

Uttarakhand: महिला आरक्षण पर विपक्षी रुख के खिलाफ कांग्रेस नेत्रियां भाजपा में शामिल, अपमानित करने के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 02 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता मीना शर्मा, लक्ष्मी राणा, दर्शन लाल आर्य ने समर्थकों के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया। कहा कि कांग्रेस में लंबा समय दिया लेकिन अब नीतियां महिला शक्ति के पक्ष में नहीं।

Congress women leaders join BJP to protest opposition stand on women's reservation Uttarakhand News
कांग्रेस नेत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

महिला आरक्षण की विपक्षी बाधा और प्रदेश कांग्रेस पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की दो महिला नेत्री समेत काफी संख्या में नेता भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर किया। सभी को पार्टी की रीति नीति और वैचारिक अधिष्ठान की जानकारी दी।

Trending Videos


रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा और घनसाली के पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य ने मंच से भाजपा के नारे लगाए। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा परिवार और प्रदेशवासियों को भी महिला अधिकारों पर संसद में विपक्षी रुख पर नाराजगी है। आप सभी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और महिला विरोधी विपक्ष के विरोध में साथ आए हैं। जनता के सहयोग से हम महिला अधिकारों के अपराधियों को लोकतांत्रिक तरीकों से सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं के उत्थान, सम्मान और आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता में रखा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाया है, जिससे उनका विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक सुदृढ़ हुआ है।


ये भी पढे़ं...Tehri: आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

पार्टी में होने वाली मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने संसद के अंदर महिला शक्ति के साथ जो अन्याय किया, वही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने हमारे साथ किया है। जब मैंने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो पार्टी के नेताओं ने मुझे अपमानित किया। इस अवसर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed