Dehradun: कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने पर खड़ा हुआ विवाद, बजरंग दल का हंगामा
एक निजी कॉलेज में छात्रों से तिलक और हाथों में बंधा कलावा हटवाने पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ड्रेस कोड का हवाला देते हुए छात्रों को धार्मिक प्रतीक हटाने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर कॉलेज में प्रवेश से रोकने की बात कही गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया।
कॉलेज में छात्रों का आरोप है कि माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर आने पर उन्हें रोक दिया गया। ड्रेस कोड का हवाला देते हुए इन्हें हटाने के लिए कहा गया। यह तक कहा गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज आने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढे़ं...Dehradun: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिलक और कलावा सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का पवित्र प्रतीक हैं। इन पर किसी भी प्रकार की पाबंदी स्वीकार नहीं की जाएगी।