पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Polytechnic Lecturer Recruitment Stalled Over Educational Qualification Criteria for 500 Posts

उत्तराखंड: शैक्षिक योग्यता के पेंच में फंसी पॉलिटेक्निक प्रवक्ता की भर्ती, 500 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति अटकी

Mon, 29 Jun 2026 07:44 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 29 Jun 2026 07:44 AM IST
सार

उत्तराखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ता पदों पर भर्ती शैक्षिक योग्यता को लेकर बनी अस्पष्टता के कारण अटक गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग से सेवा नियमावली में समकक्ष शैक्षिक अर्हता को स्पष्ट करने को कहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना कानूनी अड़चनों के शुरू हो सके।

विज्ञापन
Uttarakhand Polytechnic Lecturer Recruitment Stalled Over Educational Qualification Criteria for 500 Posts
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में पांच सौ से अधिक पदों पर प्रवक्ताओं की भर्ती होनी है, लेकिन भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस मामले में शासन को भर्ती से पहले स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। आयोग का कहना है कि भर्ती के लिए समकक्ष अर्हता का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। ऐसा न किए जाने से कई भर्ती परीक्षाएं अनावश्यक रूप से प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन

राज्य लोक सेवा आयोग ने शासन को लिखे पत्र में कहा, राजकीय पॉलिटेक्निकों में प्रवक्ताओं और लोक निर्माण विभाग में सहायक शोध अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक रिट याचिका के बाद अगले आदेश तक रोक लगाई है। अब उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही चयन प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी लेकिन चयन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सेवा नियमावली की विसंगति को दूर करना होगा।

विज्ञापन


भर्ती के लिए सेवा नियमावली में समकक्ष शैक्षिक अर्हता का उल्लेख है लेकिन इसका स्पष्ट उल्लेख न होने से भर्ती के प्रकरण न्यायालय में पहुंच रहे हैं। इससे चयन प्रक्रिया में देरी हो रही है। सेवा नियमावली में समकक्ष शब्द को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ विश्लेषक औषधि परीक्षा, वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा, राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, सफाई निरीक्षक परीक्षा, सहायक मानचित्रकार परीक्षा आदि परीक्षाओं में समकक्ष अर्हता का स्पष्ट उल्लेख न होने से चयन प्रक्रिया में विधिक व तकनीकी अड़चनों की वजह से भर्ती परीक्षाएं अनावश्यक रूप से प्रभावित हुई। तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक देशराज के मुताबिक भर्ती को लेकर आपत्ति का निपटारा किया जा रहा है। अगले एक से दो दिन के भीतर इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...रिश्तों का कत्ल: डॉक्टर पति ने बीमार पत्नी को दवा के बहाने पिला दिया जहर, एफएसएल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

मामले में सचिव कार्मिक से मिले जुगरान

राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने इस मामले में सचिव कार्मिक शैलेश बगोली से मिलकर सचिव को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में बीटेक/एमटेक/ समकक्ष लिखा है, इसमें समकक्ष को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए। जुगरान ने कहा, कार्मिक सचिव ने मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए लोक सेवा आयोग व संबंधित विभाग से बात कर समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed